फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Koffee With Karan 7: जैकी श्रॉफ को सुभाष घई की फिल्म मिलने पर मायूस हो गए थे अनिल कपूर, बताई क्या थी वजह

Thu, 15 Sep 2022 10:33 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 15 Sep 2022 10:33 AM IST
विज्ञापन
Koffee With Karan 7 Anil Kapoor says that he feels insecure with Jackie shroff after Subhash Ghai Launch him
अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण 7' दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है। शो में हर हफ्ते नए सितारे हिस्सा लेते हैं और अपनी जिंदगी को लेकर बात करते हैं। इस दौरान वह कई खुलासे भी करते हैं, जो चर्चा का विषय बन जाते हैं। शो का लेटेस्ट एपिसोड भी आ गया, जिसमें अनिल कपूर और वरुण धवन नजर आए थे।  दोनों ने शो में काफी मस्ती की और कई राज से पर्दा भी उठाया। इसी दौरान अनिल कपूर ने बताया कि एक समय ऐसा था, जब वह जैकी श्रॉफ से इनसिक्योर महसूस करते थे।

Koffee With Karan 7 Anil Kapoor says that he feels insecure with Jackie shroff after Subhash Ghai Launch him
कॉफी विद करण - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर शो में अपने हर गेस्ट से नेपोटिज्म को लेकर सवाल पूछते नजर आते हैं। करण ने जब अनिल कपूर से नेपोटिज्म को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि वह इसे गंभीरता से नहीं लेते और केवल अपने काम पर ध्यान देते हैं। हालांकि इस दौरान उन्होंने ये बात मानी कि अपने करियर के शुरुआती दिनों वह जैकी श्रॉफ से इनसिक्योर हो गए थे क्योंकि जैकी एक आउटसाइटर थे और उन्हें सुभाष घई ने 'हीरो' से उन्हें लॉन्च किया था। ऐसे में वह पहली ही फिल्म से ए लिस्टेड एक्टर्स की लिस्ट में आ गए थे।

Koffee With Karan 7 Anil Kapoor says that he feels insecure with Jackie shroff after Subhash Ghai Launch him
कॉफी विद करण - फोटो : सोशल मीडिया

इसके आगे अनिल कपूर ने कहा कि मैं उस समय साउथ इंडियन फिल्म कर रहा था। ऐसे में मुझे वह कुछ खास अच्छा नहीं लग रहा था। उन्होंने कहा जिस दिन मैंने यश चोपड़ा की फिल्म साइन की, मुझे लगा 'ओह अब मैं ठीक हूं'। इस पर करण ने पूछा, 'क्या आप उस समय जैकी की सफलता के बारे में असुरक्षित महसूस करते थे?' अनिल ने जवाब दिया, 'हां, वह अपने करियर में बहुत सफल हो गए थे।' इसके बाद ने बताया कि जैसी काफी स्वीट थे। जब भी कोई उनसे ऑटोग्राफ लेने आता, तो वह उस डायरी को मुझे थमा देते और कहते ये तुम्हारे लिए है। पहले वह मुझसे ऑटोग्राफ दिलवाते और फिर खुद देते। लेकिन मैं ये बात जानता था कि वे लोग जैकी के लिए आते थे, मेरे लिए नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Koffee With Karan 7 Anil Kapoor says that he feels insecure with Jackie shroff after Subhash Ghai Launch him
अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। वह 'अंदर बहार', 'युद्ध', 'कर्मा', 'काला बाजार', 'कभी ना कभी', 'राम लखन', 'परिंदा', '1942: ए लव स्टोरी', 'त्रिमूर्ति', और 'लज्जा' जैसी कई फिल्मों में एक साथ नजर आए हैं। दोनों असल जिंदगी में काफी अच्छे दोस्त हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed