फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KRK: राजनीति में कदम रखने जा रहे केआरके! ट्वीट कर लिखा- देश में सुरक्षित रहने के लिए, नेता होना जरूरी है

Thu, 15 Sep 2022 10:18 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 15 Sep 2022 10:18 AM IST
विज्ञापन
Krk urf Kamaal R Khan to Join Politics after getting arrested by mumbai police
केआरके - फोटो : SELF

कमाल आर खान उर्फ केआरके अब राजनीति में कदम रखने पर विचार कर रहे हैं। बता दें कि जेल से छूटने के बाद से केआरके अपने सोशल मीडिया पर हैरान कर देने वाले पोस्ट कर रहे हैं। पहले उन्होंने ट्वीट किया कि "मैं बदला लेने के लिए वापस आ गया हूं।" कुछ देर बाद ही केआरके ने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया और पोस्ट कर कहा, "मीडिया नई कहानियां गढ़ रही है। मैं वापस आ गया हूं और अपने घर पर सुरक्षित हूं। मुझे किसी से बदला लेने की जरूरत नहीं है। मेरे साथ जो भी बुरा हुआ, मैं उसे भूल गया हूं। मुझे विश्वास है, यह मेरे भाग्य में लिखा गया था।" 

Krk urf Kamaal R Khan to Join Politics after getting arrested by mumbai police
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

हमेशा करण जौहर को भला-बुरा कहने वाले केआरके ने अगले ट्वीट में निर्माता का समर्थन किया। कमाल ने लिखा, कई लोग कह रहे हैं कि "मेरी गिरफ्तारी के पीछे करण जौहर का हाथ था। नहीं, यह सच नहीं है। करण जौहर, शाहरुख खान, आमिर खान, अजय देवगन, अक्षय कुमार आदि का मेरी गिरफ्तारी से कोई लेना-देना नहीं है।" लोग अभी केआरके के इस बदले रूप को समझ ही रहे थे कि गुरुवार को कमाल ने एक और हैरान कर देने वाला ट्वीट कर डाला। 

Krk urf Kamaal R Khan to Join Politics after getting arrested by mumbai police
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

केआरके ने गुरुवार को सुबह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट कर राजनीति में कदम रखने की इच्छा जताई। केआरके ने लिखा, मैं जल्द ही एक राजनीतिक दल में शामिल होने पर विचार कर रहा हूं। क्योंकि देश में सुरक्षित रहने के लिए, नेता होना जरूरी है, अभिनेता नहीं!

विज्ञापन
विज्ञापन
Krk urf Kamaal R Khan to Join Politics after getting arrested by mumbai police
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

केआरके के इस ट्वीट पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग उन्हें राजनीतिक दल के नाम सुझा रहे हैं तो कुछ हैरानी जता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "सच,सच, सच कह डालो केआरके। क्या क्या हुआ है? किस किसने किया है।" अन्य यूजर ने लिखा, "सर कोई पार्टी मत जॉइन करो खुदकी पार्टी बनाओ। हम आपके साथ हैं।"

 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed