फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Koffee With Karan 7: 'कॉफी विद करण' देखना पसंद नहीं करते करण के बच्चे, शो को लेकर पूछते हैं अजीब सवाल

Sat, 20 Aug 2022 11:35 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 20 Aug 2022 11:35 AM IST
विज्ञापन
Koffee With Karan 7 Karan Johar Reveals why his kids yash and roohi don't watch his popular chat show
करण जौहर अपने बच्चों के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर इन दिनों अपने पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण 7' के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। हर हफ्ते प्रसारित होने वाले इसके एपिसोड में सेलेब्स और करण अपने जीवन से जुड़े ऐसे-ऐसे खुलासे कर रहे हैं, जिन्हें सुन सब हैरान हैं। हमेशा की तरह शो का यह सीजन भी दर्शकों को उतना ही मनोरंजित कर रहा है, जितना इसके पहले छह सीजन ने किया था। लेकिन सबको पसंद आने वाले इस शो में करण जौहर के बच्चों को जरा भी इंट्रेस्ट नहीं है। इस बात का खुलासा खुद करण जौहर ने किया है।             

Koffee With Karan 7 Karan Johar Reveals why his kids yash and roohi don't watch his popular chat show
अपने बच्चों के साथ करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

करण के बच्चों ने नहीं देखा एक भी एपिसोड
करण जौहर ने हाल ही में एक मीडिया संस्थान से की गई बातचीत में खुलासा किया कि यश और रूही ने अभी तक 'कॉफी विद करण' का एक भी एपिसोड नहीं देखा है। यह बात बताने के साथ ही करण जौहर ने इसके पीछे की वजह भी बताई। करण जौहर ने बताया कि उनके बच्चे ये शो क्यों नहीं देखते हैं। करण बोले कि, 'मेरे बच्चों में मेरे द्वारा होस्ट किए गए शो का एक भी एपिसोड नहीं देखा है और इसके पीछे की वजह ये है कि वह अभी तक इंडस्ट्री के किसी भी एक्टर को नहीं जानते हैं।'

Koffee With Karan 7 Karan Johar Reveals why his kids yash and roohi don't watch his popular chat show
करण जौहर के बच्चें - फोटो : instagram/karanjohar

यश और रूही के बचकाने सवाल
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए करण बोले, 'यश और रूही को नहीं पता है कि इंडस्ट्री के एक्टर्स किस बारे में बात कर रहे हैं। उन दोनों को सिर्फ इस सीजन के पहले एपिसोड के बारे में पता है। वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि रणवीर और आलिया अक्सर मेरे घर आते-जाते रहते हैं।' करण ने यह भी बताया कि यश और रूही उनसे शो के बारे में तरह-तरह के सवाल भी करते हैं। एक बार उन्होंने करण से पूछा था कि, 'आप सिर्फ बातें क्यों करते रहते हो? आप खेलते क्यों नहीं हो?'

विज्ञापन
विज्ञापन
Koffee With Karan 7 Karan Johar Reveals why his kids yash and roohi don't watch his popular chat show
आलिया भट्ट - फोटो : insta

आलिया से है खास बॉन्डिंग
करण जौहर ने बताया की यश और रूही को अभी ये चीजें समझ नहीं आती हैं। एक बार दोनों बच्चे थोड़े बड़े हो जाएंगे तो वो शायद ये शो देखना पसंद करेंगे। इसके साथ ही करण जौहर ने अपने बेटे यश की पसंदीदा अभिनेत्री के नाम का भी खुलासा किया। उन्होंने बताया कि, 'आलिया भट्ट उनके बेटे यश की फेवरेट एक्ट्रेस हैं और वह उन्हें आलिया दीदी कहकर बुलाता है।' यश में आदत है वह हर किसी को या तो दीदी बोलता है या फिर चाची। अब ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि करण के बच्चे ये शो देखते हैं या नहीं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed