फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Koffee with Karan 7: करण के शो में फिजिकल रिलेशन पर खुलकर बात करेंगी कटरीना, होंगे कई बड़े खुलासे!

Thu, 04 Aug 2022 12:59 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 04 Aug 2022 12:59 PM IST
विज्ञापन
Koffee With Karan 7 Katrina Kaif Will Talk About Her Personal Life and Pregnancy in Show News in Hindi
कटरीना कैफ-करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस शो में शिरकत करने वाले मेहमानों की राज की बातों का खुलासा किया जाता है जिसकी वजह से लोगों में शो को लेकर दिलचस्पी बनी रहती है। अब शो में आमिर खान और करीना के बाद आने वाले गेस्ट का खुलासा हो गया है। इस बार करण के इस शो की मेहमान कटरीना कैफ होने वाली हैं। उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर भी नजर आने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नए एपिसोड में कटरीना अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े सीक्रेट्स खोलने वाली हैं।

Koffee With Karan 7 Katrina Kaif Will Talk About Her Personal Life and Pregnancy in Show News in Hindi
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना खोलेंगी कई गहरे राज

रिपोर्ट्स की मानें तो ताजा एपिसोड में कटरीना ऐसे कई राज खोलेंगी जिसके बारे में शायद ही लोगों को पता होगा। शो में कटरीना अपने और विक्की कौशल की लव लाइफ पर भी खुलकर बात करती हुई नजर आएंगी। विक्की से वह कैसे मिलीं और दोनों के बीच कैसे प्यार परवान चढ़ा, इस टॉपिक पर भी वह लोगों को बताएंगी।

Koffee With Karan 7 Katrina Kaif Will Talk About Her Personal Life and Pregnancy in Show News in Hindi
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
फिजिकल रिलेशन पर भी होगी बात

मीडिया रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से दावा किया गया है कि इस शो में करण अपनी मेहमान कटरीना से उनके फिजिकल रिलेशन के बारे में पूछते नजर आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि कटरीना भी इन सवालों का बेबाकी से जवाब देती हुई नजर आएंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों पर रिएक्शन देती हुई दिखेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Koffee With Karan 7 Katrina Kaif Will Talk About Her Personal Life and Pregnancy in Show News in Hindi
विक्की कौशल-कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
शो में दिखेगा ये ट्विस्ट

रिपोर्ट के मुताबिक शो में एक ट्विस्ट भी देखने को मिलेगा। दरअसल, शो में विक्की कौशल का एक रिकॉर्ड किया हुआ वीडियो दिखाया जाएगा जिसमें वह अपनी पत्नी कटरीना कैफ की तारीफों के पुल बांधते नजर आएंगे। बता दें कि यह पहला मौका होगा जब यह जो़ड़ा पहली बार इस तरह एक दूसरे के बारे में बात करते हुए दिखने वाला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed