फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranveer Singh Bold Photoshoot: आमिर खान को पसंद आया रणवीर सिंह का फोटोशूट, बोले- यह काफी बोल्ड था

Thu, 04 Aug 2022 12:14 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 04 Aug 2022 12:14 PM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh Bold Photoshoot: Aamir Khan Commented on Actor Photos on Karan johar Chat Show Koffee With Karan
रणवीर सिंह - करीना कपूर - आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

'कॉफी विद करण सीजन 7' का पांचवां एपिसोड आ गया है। इस बार करण जौहर के चैट शो में लाल सिंह चड्ढा की स्टारकास्ट ने मनोरंजन का तड़का लगाया। यूं तो करीना कपूर खान और आमिर खान पूर शो के दौरान विवादित बयान देने से बच रहे थे। लेकिन करण जौहर, मजेदार सवालों और रैपिड फायर राउंड की मदद से बज क्रिएट करने में कामयाब रहे। 

Ranveer Singh Bold Photoshoot: Aamir Khan Commented on Actor Photos on Karan johar Chat Show Koffee With Karan
आमिर खान-करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

रैपिड-फायर राउंड के दौरान, आमिर खान ने रणवीर सिंह के बोल्ड फोटोशूट पर प्रतिक्रिया दी। जी हां, रैपिड फायर राउंड में जब करण ने करीना से पूछा कि वह 'थर्स्टी फोटोज' के लिए किसका इंस्टाग्राम अकाउंट फॉलो करती हैं? तब करीना के जवाब देने से पहले आमिर ने पूछ डाला, ये थस्ट्री फोटोज क्या होती हैं? इसके जवाब में करीना और करण ने सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह की बोल्ड फोटोज का हवाला देकर उन्हें समझाया।

Ranveer Singh Bold Photoshoot: Aamir Khan Commented on Actor Photos on Karan johar Chat Show Koffee With Karan
आमिर खान-करीना कपूर-करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

जिसके बाद रैपिड फायर के सवाल के जवाब में करीना कपूर खान ने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का नाम लिया। इस पर करण जौहर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "ओह, हां..वह बहुत कुछ दिखा रहा है।" उनकी बात सुनकर आमिर ने कहा, "ओह..इतनी सेक्सी तस्वीरों को आजकल थर्स्टी फोटोज कहा जाता है। समझ गया।" करण जौहर यहीं नहीं रुके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer Singh Bold Photoshoot: Aamir Khan Commented on Actor Photos on Karan johar Chat Show Koffee With Karan
कॉफी विद करण 7 - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर ने आमिर से सवाल किया, "क्या आपने रणवीर सिंह की बोल्ड तस्वीरें देखी हैं और क्या आपको उनकी थर्स्टी तस्वीरें पसंद आईं?" जिस पर अभिनेता ने जवाब दिया, "उनकी बॉडी बहुत अच्छी है। मुझे लगता है ये काफी बोल्ड था।" आमिर की हाजिरजवाबी और करीना के आकर्षण की वजह से यह एपिसोड मजेदार था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed