{"_id":"62eb662586eba425355d51d4","slug":"tiger-shroff-video-went-viral-on-social-media-in-which-he-was-seen-running","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tiger Shroff: अपनी ही दौड़ में दौड़ते नजर आए टाइगर श्रॉफ, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा अभिनेता का वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Tiger Shroff: अपनी ही दौड़ में दौड़ते नजर आए टाइगर श्रॉफ, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा अभिनेता का वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
टाइगर श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। टाइगर की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' और दिशा पाटनी संग ब्रेकअप की खबरों ने खूब सुर्खियों बटोरीं। वहीं, अब टाइगर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
2 of 4
टाइगर श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
टाइगर की फिटनेस को फैंस काफी पसंद करते हैं और आलम यह है कि एक उनकी एक छोटी सी क्लिप भी सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल हो जाती है। इसके साथ ही पोस्ट पर लाइक्स और कमेंट्स भी खूब आते हैं। ऐसे में टाइगर श्रॉफ ने जो वीडियो शेयर किया है, उसे भी पसंद किया जा रहा है। वीडियो में वह रेसिंग ट्रैक पर हैं और दौड़ लगा रहे हैं। इसके साथ टाइगर ने लिखा, 'अपनी ही दौड़ दौड़ रहा हूं।'
3 of 4
टाइगर श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में टाइगर श्रॉफ का रेस को जीतने का जुनून उनके चेहरे पर साफ झलक रहा है। वह इस जज्बे के साथ ही रेस में हिस्सा लेकर अन्य लोगों के साथ दौड़ रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि वह सभी प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोड़ते हुए दौड़ में आगे निकल जाते हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, 'आप तो सब कुछ कर सकते हो भाई', तो दूसरे ने लिखा, 'बहुत बढ़िया टाइगर।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
टाइगर श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
टाइगर श्रॉफ के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही शशांक खेतान के निर्देशन में बन रही फिल्म 'स्क्रू ढीला' में नजर आएंगे। यह फिल्म 2023 में रिलीज होगी। इसके अलावा टाइगर विकास बहल के निर्देशन में बनी फिल्म 'गणपत' में दिखाई देंगे,जो 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके साथ ही अली अब्बास जफर की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में वह अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन साझा करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।