{"_id":"630679d51c46e707ba3c5044","slug":"koffee-with-karan-7-kiara-advani-gave-hint-sidharth-malhotra-as-her-boyfriend-on-karan-johar-question","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Koffee With Karan 7: कियारा आडवाणी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा संग माना खास रिश्ता! करण के सवाल पर कही ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Koffee With Karan 7: कियारा आडवाणी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा संग माना खास रिश्ता! करण के सवाल पर कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण' का सीजन 7 चर्चाओं में है और अब इस शो का नया एपिसोड भी डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो गया है। इस हफ्ते करण जौहर के शो में कियारा आडवाणी और शाहिद कपूर नजर आए। इस दौरान करण जौहर ने बेशक दोनों से ढेर सारी बातें कीं। लेकिन अचानक ही शो के होस्ट ने कियारा से बात करते हुए उनकी लव लाइफ छेड़ दी। करण ने कियारा से उनके और सिद्धार्थ मल्होत्रा के रिश्ते पर बात की। इस दौरान कियारा ने भी इशारों ही इशारों में कह दिया कि वह दोनों एक-दूसरे के लिए काफी खास हैं।
दरअसल, शो की शुरुआत में करण जौहर, कियारा आडवाणी और शाहिद कपूर से उनकी फिल्म 'कबीर सिंह' पर बात करते दिखे। इस दौरान करण, कियारा से अचानक ही सवाल करते हैं कि क्या आपका और सिद्धार्थ का रिश्ता भी 'कबीर सिंह' फिल्म में दिखे कपल की तरह है? इस सवाल पर पहले तो कियारा की बोलती बंद हो गई और फिर वह बोलती हैं कि हम फिर से 'कबीर सिंह' पर आ जाते हैं। आप बहुत आसानी से बात को दूसरे एंगल में लेकर जा रहे हैं।
3 of 4
कियारा-शाहिद
- फोटो : सोशल मीडिया
कियारा की इस बात पर करण जौहर अभिनेत्री से पूछते हैं क्या आप सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपने रिश्ते को नकार रही हैं? करण के इसी सवाल पर कियारा ने अपना और सिद्धार्थ का रिश्ता इशारों-इशारों में कंफर्म कर दिया। अभिनेत्री ने कहा कि मैं सिद्धार्थ के साथ अपने रिश्ते नहीं नकार रही हूं। हालांकि, करण कियारा की बात को इग्नोर करते हुए शाहिद कपूर से कहते हैं कि शाहिद आप अपने रिलेशनशिप को कभी नहीं नकारते हैं। तो इन्हें भी कुछ समझाओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, इस पूरी बातचीत के आखिर में करण जौहर कियारा से पूछते हैं कि आप और सिद्धार्थ क्लोज फ्रेंड्स हैं? इस पर कियारा भी अपने चेहरे के एक्सप्रेशन बदलते हुए कहती हैं कि हम सच मैं क्लोज फ्रेंड्स से थोड़े ज्यादा हैं। कियारा के इस बयान ने उनके फैंस को जरूर खुश कर दिया होगा क्योंकि आज तक कियारा और सिद्धार्थ ने अपने रिश्ते को पब्लिकली नहीं कबूल किया है। लेकिन दावा किया जाता है दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और दोनों की लव लाइफ फिल्म 'शमशेरा' के सेट से शुरू हुई। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।