फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: इस साल मेगा फ्लॉप फिल्में देने के बाद क्या सफल हो पाएंगे ये सितारे, इन फिल्मों में आने वाले हैं नजर

Thu, 25 Aug 2022 12:31 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 25 Aug 2022 12:31 AM IST
सार

After giving mega flops Upcoming Films 2022 of Ranbir Kapoor Brahmastra Ajay Devgn Thank God Kangana Ranaut

विज्ञापन
After giving mega flops Upcoming Films 2022 of Ranbir Kapoor Brahmastra Ajay Devgn Thank God Kangana Ranaut
रणबीर कपूर, कंगना रणौत, रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

साल की शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। एक ओर जहां साउथ की फिल्में कमाल दिखा रही हैं, तो बॉलीवुड की फिल्मों का हाल-बेहाल है। साथ ही सोशल मीडिया पर चल रहा बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड भी फिल्मों पर भारी पड़ रहा है। इस साल कई बड़े बजट की बॉलीवुड फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर मुंह की खानी पड़ी है। वहीं, अब कई बड़े सितारे जो इस साल मेगा फ्लॉप फिल्में दे चुके हैं, वो अपनी नई फिल्मों के तैयारी में जुटे हुए हैं। अब देखना ये होगा कि क्या ये सितारे अपनी आने वाली फिल्मों के जरिए साख बचा पाएंगे या एक बार फिर दर्शक इनकी फिल्मों को सिरे से नकार देंगे। 

After giving mega flops Upcoming Films 2022 of Ranbir Kapoor Brahmastra Ajay Devgn Thank God Kangana Ranaut
शमशेरा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रणबीर कपूर
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने 'शमशेर' के साथ चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी। इस फिल्म में पहली बार वह डबल रोल में नजर आए थे और ट्रेलर के बाद ही फिल्म के बढ़िया प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। 150 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म महज 42.48 करोड़ रुपये कमाने में सफल हुई थी। वहीं, अब रणबीर कपूर अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर अभी से ही सोशल मीडिया पर बायकॉट करने का ट्रेंड चल रहा है। ऐसे में यह देखने लायक होगा क्या यह फिल्म सफल हो पाएगी। इसके अलावा रणबीर लव रंजन की अनटाइटल्ड फिल्म में श्रद्धा के साथ भी नजर आएंगे।

After giving mega flops Upcoming Films 2022 of Ranbir Kapoor Brahmastra Ajay Devgn Thank God Kangana Ranaut
धाकड़ - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत
बॉलीवुड की क्वीन कंगना रणौत अक्सर ही अपने बयानों के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। इस साल कंगना एक्शन से भरपूर 'धाकड़' लेकर बड़े पर्दे पर आई थीं, लेकिन इस फिल्म को भी बॉक्स ऑफिस पर असफलता ही हाथ लगी। फिल्म में कंगना के एक्शन सीन्स की काफी तारीफ की गई, तो कहानी को लोगों ने पसंद नहीं किया। 85 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म 2.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन ही कर पाई थी। वहीं, अब कंगना रणौत 'इमरजेंसी' लेकर आ रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन भी कंगना खुद ही कर रही हैं। इसके अलावा कंगना के पास पाइपलाइन में 'तेजस' और 'मणिकर्णिका: द लीजेंड ऑफ दिद्दा' भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
After giving mega flops Upcoming Films 2022 of Ranbir Kapoor Brahmastra Ajay Devgn Thank God Kangana Ranaut
हीरोपंती 2 - फोटो : सोशल मीडिया

टाइगर श्रॉफ
टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'हीरोपंती 2' में उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी और तारा सुतारिया भी मुख्य भूमिका में थे। अहमद खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म 'हीरोपंती' का सीक्वल थी, ऐसे में इसके अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई। 70 करोड़ की लागत से बनी यह फिल्म दर्शकों को रास नहीं आई और 24.45 करोड़ की कमाई ही करने में सफल हो पाई थी। वहीं, अब टाइगर 'गणपत' में नजर आने वाले हैं, यह फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज होने वाली है। 

विज्ञापन
After giving mega flops Upcoming Films 2022 of Ranbir Kapoor Brahmastra Ajay Devgn Thank God Kangana Ranaut
जयेशभाई जोरदार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रणवीर सिंह
रणवीर सिंह की फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई और ढेर हो गई थी। 60 से 90 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म महज 23.79 करोड़ की कमाई करने में सफल हो पाई। वहीं, अब रणबीर अपनी नई फिल्म 'सर्कस' लेकर आने वाले हैं। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म इस साल के अंत में रिलीज होने की उम्मीद है। ऐसा माना जा रहा है कि शायद रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की जोड़ी बड़े पर्दे पर एक बार फिर कमाल करने में सफल होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed