{"_id":"6306681c5536d635df22def9","slug":"thiruchitrambalam-box-office-collection-day-7-nithya-menon-and-dhanush-film-is-a-blockbuster","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Thiruchitrambalam Day 7: बॉक्स ऑफिस पर धनुष की फिल्म ‘थिरुचित्रम्बलम’ का जलवा कायम, सातवें दिन की इतनी कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Thiruchitrambalam Day 7: बॉक्स ऑफिस पर धनुष की फिल्म ‘थिरुचित्रम्बलम’ का जलवा कायम, सातवें दिन की इतनी कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Wed, 24 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
थिरुचित्रम्बलम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साउथ स्टार धनुष की फिल्म 'थिरुचित्रम्बलम' ने रिलीज के पहले दिन से ही सिनेमाघरों में धमाल मचा रखा है। 18 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म के आगे साउथ और बॉलीवुड की फिल्में भी नहीं टिक पा रही हैं। मिथरन जवाहर की फिल्म को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है और बॉक्स ऑफिस पर यह ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही है। वहीं, अब बुधवार के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं, जिसमें भी फिल्म ने धमाकेदार कमाई की है।
2 of 4
थिरुचित्रम्बलम
- फोटो : सोशल मीडिया
'थिरुचित्रम्बलम' में धनुष के साथ ही नित्या मेनन की एक्टिंग को भी काफी सराहा जा रहा है। इस कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ने पहले ही दिन 8.25 करोड़ का कलेक्शन कर धमाकेदार ओपनिंग की थी। इसके बाद फिल्म ने दूसरे दिन 8.55 करोड़, तीसरे दिन 10.05 करोड़ और चौथे दिन 10.91 करोड़ रुपये कमाए। वीकएंड के बाद फिल्म का कलेक्शन थोड़ा कम हुआ, लेकिन फिर भी अपने साथ रिलीज हुई फिल्म से 'थिरुचित्रम्बलम' ने बढ़त बनाए रखी और सभी को पीछे छोड़ दिया।
3 of 4
थिरुचित्रम्बलम
- फोटो : सोशल मीडिया
'थिरुचित्रम्बलम' ने सोमवार को जहां 3.9 करोड़ रुपये कमाए, तो मंगलवार को इसकी कमाई 3.54 करोड़ रुपये हुई। वहीं, बुधवार के शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से सातवें दिन फिल्म ने 3 करोड़ का कलेक्शन किया है। ऐसे में अब फिल्म की कमाई 48.20 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म इसी रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर कमाई करती रही, तो जल्द दी धनुष के करियर की बड़ी हिट साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Thiruchitrambalam
- फोटो : सोशल मीडिया
'थिरुचित्रम्बलम' को रिलीज के बाद से लोगों के पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं। एक्टिंग के अलावा लोगों को फिल्म के गाने भी पसंद आ रहे हैं। इस फिल्म में धनुष और नित्या मेनन के अलावा प्रकाश राज, राशि खन्ना और प्रिया भवानी शंकर भी शामिल हैं। फिल्म में धनुष एक डिलीवरी ब्वॉय के किरदार में हैं और नित्या मेनन उनकी बेस्ट फ्रेंड बनी हैं। निर्देशक मिथरन जवाहर के साथ धनुष का यह चौथा प्रोजेक्ट है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।