फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raj Kundra: पोर्नोग्राफी केस में राज कुंद्रा ने खटखटाया अदालत का दरवाजा, बोले- मैं बेगुनाह हूं

Wed, 24 Aug 2022 11:26 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 24 Aug 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
Shilpa Shetty Husband Raj Kundra filed Application Magistrate court to Discharged in adult video content case
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को साल 2021 में पॉर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि करीब दो महीने जेल में बिताने के बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था। अब इस केस में उन्होंने एक बार फिर अदालत का दरवाजा खटखटाया है। दरअसल, राज कुंद्रा इस केस से छुटकारा पाना चाहते हैं जिसकी वजह से उन्होंने कोर्ट का रुख किया है। हाल ही में राज ने कोर्ट में एक याचिका दायर की है जिसमें उन्होंने खुद को बेगुनाह बताया है।
Shilpa Shetty Husband Raj Kundra filed Application Magistrate court to Discharged in adult video content case
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले साल जुलाई में राज कुंद्रा पर पॉर्न फिल्में बनाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस की पूछताछ के बाद इस उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। बता दें कि अदालत में अब तक यह साबित नहीं हो सका है कि वह इस पूरे मामले में दोषी हैं। इसी आधार पर उन्होंने सेशंस कोर्ट में उन्हें बरी किए जाने के लिए एक याचिका दाखिल की है।

Shilpa Shetty Husband Raj Kundra filed Application Magistrate court to Discharged in adult video content case
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

इस याचिका में राज कुंद्रा की तरफ से दावा किया गया है कि पोर्नोग्राफी केस से उनका कोई भी संबंध नहीं है। दायर याचिका में यह भी कहा गया है कि उनके खिलाफ अब तक इस केस में कोई सबूत नहीं मिले हैं जिसकी वजह से उन्हें बरी कर दिया जाए। गौरतलब है कि राज ने शुरुआत से ही इस मामले में खुद को बेगुनाह बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shilpa Shetty Husband Raj Kundra filed Application Magistrate court to Discharged in adult video content case
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

सितंबर महीने में जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने कहा था उन्हें बेवजह इस केस में फंसाया जा रहा है। उन्होंने अपने बयान में कहा था कि वह इस तरह की किसी भी चीज बिलकुल भी शामिल नहीं हैं। बिजनेसमैन ने दावा किया था कि वह न तो पोर्न फिल्में बनाते हैं और न ही इसका वितरण करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed