{"_id":"630e433b1c46e707ba3c5401","slug":"koffee-with-karan-7-kriti-sanon-talks-about-moms-approval-for-roles-and-rejecting-karan-johar-lust-stories","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Koffee With Karan 7: कृति सेनन ने बताई ‘लस्ट स्टोरीज’ रिजेक्ट करने की वजह, बोलीं- मिडिल क्लास फैमिली से हूं...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Koffee With Karan 7: कृति सेनन ने बताई ‘लस्ट स्टोरीज’ रिजेक्ट करने की वजह, बोलीं- मिडिल क्लास फैमिली से हूं...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Tue, 30 Aug 2022 10:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
करण जौहर, कृति सेनन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 7' में इस हफ्ते 'हीरोपंती' के लीड टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन आने वाले हैं। एपिसोड का प्रोमो रिलीज हो चुका है, जो काफी मजेदार लग रहा है। टाइगर और कृति को फिर से एक साथ देखने के लिए उनके फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं। शो में आईं अभिनेत्री कृति सेनन ने करण जौहर के सामने इस बात का खुलासा किया है कि वह अपनी फिल्मों के बारे में पहले अपनी मां से बात करती हैं।
2 of 4
कृति सेनन, टाइगर श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर ने पिछले एपिसोड में कियारा आडवाणी से बात करते हुए इस बात का जिक्र किया था कि उन्होंने टलस्ट स्टोरीजट के लिए पहले कृति सेनन को रोल ऑफर किया था। कृति सेनन के अपनी मां गीता सेनन के मना करने पर इस रोल को रिजेक्ट कर दिया था, जिसके बाद करण ने कियारा को कास्ट किया था। इसी पर जब करण ने कृति से बात तो उन्होंने स्वीकार किया कि वह अक्सर अपने रोल को लेकर मां से बात करती हैं। और ऐसे में कुछ रोल वह उनके कहने पर मना कर देती हैं, जैसा कि 'लस्ट स्टोरीज' के साथ हुआ।
3 of 4
कृति सेनन
- फोटो : सोशल मीडिया
कृति सेनन कहा, 'मेरी मां ने आपके लस्ट स्टोरीज के रोल के लिए मना कर दिया था, क्योंकि वह उसके बोल्ड सीन्स को लेकर कंफर्टेबल नहीं थीं। इसलिए उन्होंने कहा कि इस रोल को न करना ही बेहतर है।' जब कृति से पूछा गया कि क्या वह फिल्म मेकर्स की ओर से दिए गए सभी रोल के लिए मां से पूछती हैं। इस पर कृति ने कहा, 'मैं एक मिडिल क्लास फैमिली से आती हूं। उनके लिए ऐसा कॉन्ट्रोवर्सियल टॉपिक थोड़ा चौंकाने वाले हो सकते हैं। लेकिन मैं हमेशा अपनी मां से नहीं पूछती हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कृति सेनन-टाइगर श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 'कॉफी विद करण' का यह नौवा एपिसोड है। शो में कृति ये भी बताती हैं कि वह 'हीरोपंती' मिलने से पहले करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के लिए रिजेक्ट हुई थीं। इसके अलावा कृति और टाइगर की भी कमाल की बॉन्डिंग देखने को मिलेगी। शो 1 सितंबर को रात 12 बजे से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम करेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।