करण जौहर इन दिनों अपने पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' के सातवें सीजन को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में इस शो के पहले एपिसोड में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट एक साथ नजर आए थे। इस दौरान दोनों ने कई हैरान कर देने वाले खुलासे किए थे। लेकिन यह पहली बार नहीं है, जब इस शो में किसी ने अपने सीक्रेट्स सबके सामने बोले हों। शो के होस्ट करण जौहर ने सीजन शुरू होने से पहले एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान मीडिया के सामने अपने जीवन से जुड़ा ऐसा किस्सा याद किया, जो किसी खुलासे से कम नहीं है। दरअसल, करण ने मीडिया से बातचीत के दौरान अपने पिता को याद करते हुए कहा कि उनके पिता समय से आगे चलने वाले इंसान थे।
Karan Johar: पिता यश जौहर को लेकर करण ने किए कई बड़े खुलासे, बोले- वह मुझे सबके सामने...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहीं कराया अलग होने का एहसास
'कॉफी विद करण' के सातवें सीजन के रिलीज होने से पहले एक इंटरव्यू के दौरान करण ने अपने पिता यश जौहर को याद किया। करण ने बातचीत के दौरान बताया कि उनके पिता का दिल बहुत बड़ा था। करण ने कहा,'मेरे पिता बहुत ही आगे की सोच रखते थे और बहुत ही खुले दिल के थे। उन्होंने मुझे कभी भी इस बात का अहसास नहीं दिलाया कि मैं किसी और से अलग था।' इसके साथ ही करण ने यह भी बताया कि उन्होंने आठ साल की उम्र में जयाप्रदा की फिल्म सरगम देखी थी और उन्हें फिल्म बेहद पसंद आई थी। यश जौहर को करण की फिल्मों की च्वाइस भी बेहद पसंद थी।
'सरगम' से जुड़ा है एक किस्सा
करण का जीवन उनके पिता की बहुत सारी यादों से भरा है। लेकिन उन्होंने इस बातचीत में अपने पिता से जुड़ी एक ऐसी बात का खुलासा किया, जिसे सुन आपको शॉक भी लग सकता है और थोड़ा अजीब भी। करण ने कहा,'मुझे याद है जब मैंने सरगम देखी थी, तो मैं 8 साल का था और फिल्म के गाने डफली वाले पर मैंने खूब डांस किया था। मेरे पिता को मेरा डांस देखकर मुझपर बहुत गर्व महसूस हुआ था। वह मुझे अक्सर अपने दोस्तों के सामने डांस करने को कहते थे और उन्होंने कभी ये नहीं सोचा कि एक 8 साल का बच्चा, जयाप्रदा के गाने पर एक्ट्रेस के डांस मूव्स कॉपी कर रहा है।'
'कॉफी विद करण' ने रचा इतिहास
गौरतलब है कि इन दिनों करण का शो 'कॉफी विद करण 7' की चर्चा चारों तरफ हो रही है। सातवें सीजन का पहला एपिसोड डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर प्रीमियर हो चुका है। चैट शो के पहले ही एपिसोड की व्यूअरशिप अब तक देखे गए किसी भी सीजन के एपिसोड से कई ज्यादा है। इस तरह से 'कॉफी विद करण 7' हॉटस्टार स्पेशल्स का अबतक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया है। पहले एपिसोड ने शो के सभी सीजन में पहले दिन की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की है।