फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Koffee With Karan 7: क्या मलाइका संग जल्द शादी करने वाले हैं अर्जुन? जानें करण के इस सवाल पर एक्टर ने क्या कहा

Thu, 11 Aug 2022 09:50 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 11 Aug 2022 09:50 AM IST
विज्ञापन
Koffee With Karan Season 7: Karan Johar Asked When Arjun Kapoor planning to marry girlfriend Malaika Arora
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram

गुरुवार को रात 12 बजे कॉफी विद करण के सातवें सीजन का नया एपिसोड ऑन एयर हो हुआ। रक्षा बंधन स्पेशल एपिसोड में अर्जुन कपूर अपनी बहन साेनम कपूर के साथ आए। पूरे एपिसोड के दौरान करण ने अर्जुन से उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के बारे में कई सवाल पूछे। लेकिन जिस सवाल ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया वह था कि क्या अर्जुन कपूर जल्द ही मलाइका अरोड़ा के साथ शादी करने की योजना बना रहे हैं? आइए जानते हैं अर्जुन ने क्या कहा...

Koffee With Karan Season 7: Karan Johar Asked When Arjun Kapoor planning to marry girlfriend Malaika Arora
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

क्या जल्द करने वाले हैं मलाइका से शादी?
शो के दौरान करण जौहर ने अर्जुन से पूछा कि क्या वह मलाइका अरोड़ा से शादी करने का कोई प्लान बना रहे हैं? इस पर जवाब देते हुए अर्जुन ने कहा - नहीं, अभी मेरा शादी करने का कोई प्लान नहीं है। अभी हम अपने करियर पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं। नहीं सच में दो साल हो गए हैं। लॉकडाउन और कोविड की वजह से हम अपने करियर पर ध्यान नहीं दे पाए। लेकिन अब मैं अपने करियर पर ध्यान देना चाहता हूं"।

Koffee With Karan Season 7: Karan Johar Asked When Arjun Kapoor planning to marry girlfriend Malaika Arora
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram

अभी क्यों करियर पर ध्यान देना चाहते हैं अर्जुन
"मैं बहुत ही रीयलिस्टिक इंसान हूं करण, ऐसा नहीं है कि मुझे कुछ छिपाने की जरूरत है। मैं सच में प्रोफेशनल रूप से थोड़ा और स्टेबल होना चाहता हूं। मैं आर्थिक रूप से मजबूत होने की बात नहीं कर रहा हूं, मैं भावनात्मक रूप से स्ट्रॉन्ग होने की बात कर रहा हूं। मैं ऐसा काम करना चाहूंगा जो मुझे खुशी दे। क्योंकि अगर मैं खुश हूं, तो मैं अपने साथी को खुश रख सकता हूं, मैं एक खुशहाल जीवन जी सकता हूं। मुझे लगता है कि मेरी बहुत सारी खुशी मेरे काम से आती है"।

विज्ञापन
विज्ञापन
Koffee With Karan Season 7: Karan Johar Asked When Arjun Kapoor planning to marry girlfriend Malaika Arora
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

अर्जुन ने अरबाज खान के बारे में क्या कहा?
अर्जुन कपूर ने एपिसोड के दौरान इस बात का खुलासा भी किया कि मलाइका उनकी दादी से मुलाकात कर चुकी हैं। अभिनेता ने कहा, मैं अपने परिवार वालों और प्रियजनों को अपने रिश्ते के बारे में बताने के लिए पर्याप्त समय लेना चाहता हूं। मैं अपने परिवारवालों, मलाइका पूर्व पति अरबाज खान के परिवार और फिर जनता के प्रति संवेदनशील होना चाहते हैं। बता दें कि अर्जुन और मलाइका ने कुछ साल पहले ही अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। उन्हें अक्सर इवेंट्स और पार्टिज में एक साथ स्पॉट किया जाता है। जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर अक्सर उनकी शादी की अफवाहें उठती रहती हैं। हालांकि अब अर्जुन कपूर ने इन सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed