{"_id":"5f460bd48ebc3e4ad42a4208","slug":"kokilaben-modi-aka-rupal-patel-from-sath-nibhana-saathiya-lesser-known-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रसोड़े में कौन था... वीडियो मीम से चर्चा में आईं 'साथ निभाना साथिया' की 'कोकिलाबेन', जानिए रूपल पटेल के बारे में दिलचस्प बातें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रसोड़े में कौन था... वीडियो मीम से चर्चा में आईं 'साथ निभाना साथिया' की 'कोकिलाबेन', जानिए रूपल पटेल के बारे में दिलचस्प बातें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 26 Aug 2020 12:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रूपल पटेल
- फोटो : facebook-@OfficialRupalPatel
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'साथ निभाना साथिया' का एक मीम इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल मीम में कोकिलाबेन, गोपी बहू से पूछती हैं रसोड़े में कौन था... 'कुकर से चने निकाल दिए और खाली कुकर गैस पर चढ़ा दिया', ये मीम इस वक्त इंटरनेट पर छाया हुआ है। इसके साथ ही चर्चा में आ गई हैं कोकिलाबेन यानी रूपल पटेल। रूपल ने 'साथ निभाना साथिया' सीरियल में कोकिलाबेन मोदी का रोल प्ले किया था। 'साथ निभाना साथिया' का पहला एपिसोड 3 मई 2010 को टेलीकास्ट हुआ और 23 जुलाई 2017 को इसका आखिरी एपिसोड टीवी पर टेलीकास्ट हुआ था।
2 of 5
रूपल पटेल
- फोटो : facebook-@OfficialRupalPatel
रूपल का किरदार शो में काफी दमदार था। पूरे घर पर अपना हुकुम चलाने वालीं 'कोकिला' हमेशा अपने परिवार को एकजुट करने के सारे प्रयास करती है। रूपल कई फिल्मों में भी अभिनय कर चुकी हैं। उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से एक्टिंग में प्रशिक्षण लिया है। चलिए जानते हैं रूपल पटेल के बारे में...
3 of 5
रूपल पटेल
- फोटो : facebook-@OfficialRupalPatel
रूपल पटेल ने फिल्ममेकर श्याम बेनेगल के साथ कुछ फिल्मों में भी काम किया है। वहीं छोटे पर्दे की बात करें तो उन्होंने साल 2001 में टीवी सीरियल 'शगुन' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। रूपल 'पैनोरमा आर्ट थिएटर' भी चलाती हैं, जो उनका ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रूपल पटेल
- फोटो : facebook-@OfficialRupalPatel
रूपल ने साल 1985 में फिल्म 'मेहक' से डेब्यू किया था। एक्टिंग की दुनिया में उन्हें 35 साल से ज्यादा का समय हो गया है। रूपल 'स्वच्छ भारत परियोजना' की प्रोजेक्ट एंबेसडर भी रह चुकी हैं। इसी काम के लिए उन्हें दो बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सम्मान भी मिल चुका है।
विज्ञापन
5 of 5
रूपल पटेल, राधा कृष्ण दत्त
- फोटो : facebook-@OfficialRupalPatel
रूपल के पति भी एक्टर हैं। उनके पति का नाम राधा कृष्ण दत्त है। 'श्रीकृष्णा' में राधा कृष्ण भगवान विश्वकर्मा के किरदार में नजर आए थे। इसके अलावा वह 'देवों के देव महादेव' में नजर आ चुके हैं। उन्होंने 'अपहरण' और 'चक्रव्यूह' फिल्म में भी काम किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।