फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जॉन पहली बार परदे पर धरने जा रहे ये अनोखा रूप, शुरू हुई सन 47 के बंटवारे में पनपी अनोखी प्रेम कहानी

Wed, 26 Aug 2020 12:11 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 26 Aug 2020 12:11 PM IST
विज्ञापन
John Abraham And Aditi Rao Hydari New Look From Cross Border Love Story Movie
जॉन अब्राहम,अदिति राव हैदरी - फोटो : Twitter- @aditiraohydari

अभिनेता अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। इस फिल्म में सिर्फ अर्जुन और रकुल ही नहीं, बल्कि जॉन अब्राहम, नीना गुप्ता, कंवलजीत सिंह और अदिति राव हैदरी भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म तीन पीढ़ियों तक चलने वाली एक प्रेम कहानी है जिसमें अर्जुन और रकुल आज की पीढ़ी के जोड़े का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में जॉन और अदिति को 1947 में देश के बंटवारे के वक्त के एक प्रेमी जोड़े के रूप में दिखाया जाना है।

John Abraham And Aditi Rao Hydari New Look From Cross Border Love Story Movie
जॉन अब्राहम - फोटो : Twitter- @TheJohnAbraham

फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी काशवी नायर को सौंपी गई है। जॉन फिल्म के सह निर्माता भी हैं। वह कहते हैं, 'जब मैंने इस फिल्म की पटकथा सुनी तो मुझे तुरंत पता चल गया था कि यह किरदार बहुत ही अहम रहने वाला है। और जब यह किरदार काशवी ने मुझे ऑफर किया तो मेरे लिए इसके लिए मना करना बहुत मुश्किल था।' जॉन पहली बार इस फिल्म में एक सरदार का किरदार निभा रहे हैं।

John Abraham And Aditi Rao Hydari New Look From Cross Border Love Story Movie
जॉन अब्राहम - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

जॉन और अदिति फिलहाल एक हफ्ते तक अभी इंडोर शूटिंग करेंगे। उसके बाद वह अक्टूबर में टीम के साथ कुछ दिनों के लिए आउटडोर शूट भी करेंगे। निखिल ने कहा कि जॉन पांच महीने के ब्रेक के बाद फिर से काम शुरू करने के लिए बहुत ही उत्साहित थे। हालांकि महामारी ने अभी पीछा नहीं छोड़ा है लेकिन एक निर्माता होने के नाते यह उनका कर्तव्य है कि वह अपनी पूरी टीम को सुरक्षा मुहैया कराएं। उन्होंने बताया कि वह सरकार की तरफ से जारी किए गए सभी दिशा निर्देशों का पालन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
John Abraham And Aditi Rao Hydari New Look From Cross Border Love Story Movie
अदिति राव हैदरी - फोटो : Twitter- @aditiraohydari

अदिति भी अपने इस किरदार को पाकर बहुत खुश हैं। उन्होंने बताया कि यह किरदार उनके लिए बहुत खास है। क्योंकि, यह तीन पीढ़ियां तक चलने वाली एक प्रेम कहानी है। अदिति ने कहा, 'जॉन और मैं एक प्रेमी जोड़े का किरदार निभा रहे हैं जिनकी कहानी वर्ष 1947 की है। हालांकि, वह अधूरी रहती है लेकिन खत्म नहीं होती। फिर अर्जुन की कहानी को भी उसी कहानी से जोड़ा जाता है जोकि आज की पीढ़ी की कहानी होती है। इस तरह की फिल्में आज के समय में बहुत ही कम बनती हैं इसलिए मैंने इस किरदार के लिए तुरंत हां कर दी।'

विज्ञापन
John Abraham And Aditi Rao Hydari New Look From Cross Border Love Story Movie
सत्यमेव जयते - फोटो : Twitter- @TheJohnAbraham

जॉन अब्राहम इस फिल्म के अलावा मिलाप जावेरी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' का भी निर्माण कर रहे हैं। इस फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ दिव्या खोसला कुमार मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा जॉन भूषण और निखिल के साथ फिल्म 'गोरखा' का भी निर्माण करेंगे। इसका निर्देशन खुद निखिल आडवाणी ही करेंगे और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed