बॉलीवुड अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिवंगत एक्टर इरफान खान की वॉल पेटिंग (Mural) की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि ये वॉल पेंटिंग देखकर मैं हैरान रह गई।
इरफान खान की पेंटिंग देख भावुक हो गईं ये अभिनेत्री, कहा- 'बांद्रा में ही थम गया मेरा दिल'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, कोंकणा सेन हाल ही में बांद्रा में दिवंगत बॉलीवुड स्टार इरफान खान की वॉल पेंटिंग के पास से गुजर रही थीं। यकीनन उनकी पेंटिंग देखने के बाद वह खुद पर काबू नहीं रख पाईं और अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक्टर को लेकर एक पोस्ट शेयर किया।
तस्वीर शेयर करने के साथ-साथ उन्होंने बहुत प्यारा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा कि, "आज बांद्रा में मेरा दिल थम गया।" अभिनेत्री के इस पोस्ट को देख उनके और इरफान खान के फैंस भावुक हो गए।
कोंकणा सेन की इस पोस्ट पर फैंस इरफान खान को याद कर रहे हैं और इस वॉल पेंटिंग को बनाने वाले शख्स की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। कई लोगों ने दोनों कलाकारों के साथ काम करने वाली फिल्मों का जिक्र किया है। एक फैन ने कमेंट सेक्शन में लिखा कि इरफान अपनी फिल्मों और अदाकारी के जरिए लोगों के बीच हमेशा जीवित रहेंगे।
बता दें कि इरफान खान का पिछले साल 29 अप्रैल को कैंसर की वजह से निधन हो गया था। उनकी याद में बांद्रा में एक पुराने घर की दीवार पर कलाकारों विकास बंसल और रंजीत दहिया द्वारा एक भित्तिचित्र बनाया गया था। कोंकणा ने इरफान के साथ कई फिल्मों में भी काम किया है। जिसमें 'तलवार', 'लाइफ इन ए मेट्रो' और 'डेडलाइन' जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं।