Konkona Sen Sharma: पहली बार किसी सीक्वल में काम रही हैं कोंकणा, साझा किए 'मुंबई डायरीज सीजन 2' के अनुभव
'मुंबई डायरीज' सीजन 2 में कोंकणा सेन शर्मा, डॉ. चित्रा दास की भूमिका निभाने वाली हैं। वह एक कमजोर महिला है, जो अपने अंदर के राक्षसों से लड़ाई लड़ती नजर आने वाली। उनका किरदार चित्रा बॉम्बे जनरल हॉस्पिटल में सोशल सर्विसेज की निदेशक है। शो में मोहित रैना मुख्य भूमिका में हैं, जो बॉम्बे जनरल अस्पताल में ट्रॉमा सर्जरी के प्रमुख डॉ. कौशिक ओबेरॉय की भूमिका निभाते हैं। अपनी इस मेडिकल ड्रामा सीरीज 'मुंबई डायरीज' सीजन 2 के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा ने खुलासा किया कि यह पहला सीक्वल होगा जिसमें वह काम कर रही हैं।
'मुंबई डायरीज 2' के सीक्वल पर काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए कोंकणा ने कहा, 'यह पहली बार है कि मैं किसी शो के सीक्वल पर काम कर रही हूं, जो वास्तव में बहुत प्यारा है। यह घर वापसी की भावना है, खासकर जब आप किरदार पर काम कर रहे हों न कि नए सिरे से नई शुरुआत कर रहे हों। हमारे पास वापस लौटने के लिए कुछ था, इसलिए इसे शूट करने में भी बहुत मजा आया। आप न केवल शो या किरदार के उस क्षेत्र में वापस आ रहे हैं, बल्कि आप इसमें गहराई तक जा रहे हैं, जो मेरे लिए काफी अद्भुत अनुभव था।'
'मुंबई डायरीज' के दूसरे सीजन में बॉम्बे जनरल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स और कर्मचारियों के साथ आतंकवादी हमलों से उत्पन्न हुए हालातों और उसके बाद उनके खुद के संघर्षों से निपटने के साथ-साथ मुंबई में आई बाढ़ से हुई तबाही को दिखाया जाएगा। सीरीज की कहानी बड़ी बारीकी से रची गई यह कहानी अलग-अलग हालातों का सामना करते हुए इंसानी जज्बातों और डटे रहने की एक मनोरंजक कहानी बयां करती है।
Gadar 2 OTT Release: 'गदर 2' की ओटीटी रिलीज की उल्टी गिनती शुरू, जानें कब और कहां देख सकेंगे सनी देओल की फिल्म
'मुंबई डायरीज' सीजन 2 की रिलीज डेट की बात करें तो सीरीज छह अक्तूबर से भारत समेत दुनिया भर के 240 देशों में अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। सीरीज में कोंकणा सेन शर्मा, मोहित रैना, टीना देसाई, श्रेया धनवंतरी, सत्यजीत दुबे, नताशा भारद्वाज जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। सीरीज का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है।
Devara: दो पार्ट्स में रिलीज होगी जूनियर एनटीआर- जान्हवी कपूर की 'देवरा', फिल्म निर्देशक ने किया खास एलान