{"_id":"6166bb978ebc3e25d640479c","slug":"konman-after-bunty-aur-babli-kanpur-s-thugs-again-in-focus-this-time-adhyayan-suman-will-lift-the-curtain","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Konman: ‘बंटी और बबली’ के बाद कानपुर के ‘ठग’ फिर फोकस में, इस बार अध्ययन सुमन उठाएंगे परदा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Konman: ‘बंटी और बबली’ के बाद कानपुर के ‘ठग’ फिर फोकस में, इस बार अध्ययन सुमन उठाएंगे परदा
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Wed, 13 Oct 2021 04:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
अध्ययन सुमन
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
Link Copied
चर्चित अभिनेता और टीवी कार्यक्रमों के मेजबान रहे शेखर सुमन के बेटे अध्ययन की गाड़ी पटरी पर लाने की जिम्मेदारी अब उनके राज्य से ही ताल्लुक रखने वाले बड़े कारोबारी व फिल्म निर्माता प्रकाश झा ने संभाल ली है। पिछले साल अपनी वेब सीरीज ’आश्रम’ में अध्ययन को एक महत्वपूर्ण किरदार देने के बाद प्रकाश झा ने अपनी बेटी को जिस दूसरी फिल्म के लिए बतौर निर्माता हरी झंडी दी है, उसके हीरो अध्ययन सुमन होंगे। अध्ययन सुमन आखिरी बार बड़े परदे पर पांच साल पहले फिल्म ‘इश्क क्लिक’ में नजर आए थे, उसके बाद से उनकी ये पहली फिल्म होगी। फिल्म की शूटिंग अगले सोमवार से कानपुर में शुरू होने जा रही है। फिल्म की निर्माता दिशा झा के मुताबिक ये फिल्म साइबर अपराधों के बारे में लोगों को जागरूक करेगी।
Trending Videos
2 of 4
अध्ययन सुमन-मायरा
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
इसी साल मार्च में टीवी शो ‘स्पिलिट्स विला’ से चर्चित हुईं मायरा मिश्रा से अपना रिश्ता तोड़ने वाले अध्ययन सुमन को काफी प्रतिभावान अभिनेता माना जाता है। लेकिन, अपने पिता के फिल्म उद्योग से ही जुड़े होने के बावजूद उन्हें हिंदी फिल्म जगत में खास तवज्जो मिली नहीं। निर्माता अभिनेता अजय देवगन के चचेरे भाई अनिल देवगन की फिल्म ‘हाल ए दिल’ से साल 2008 में डेब्यू करने वाले अध्ययन सुमन को महेश भट्ट और मुकेश भट्ट की बनाई फिल्म ‘राज 2’ में अध्ययन को बड़ा ब्रेक मिला लेकिन निर्देशक मोहित सूरी ने भी दोबारा कभी उनको अपनी फिल्म में रिपीट नहीं किया। यही वह फिल्म है जिसकी मेकिंग के दौरान उनके अभिनेत्री कंगना रणौत से रिश्ते बने। इन दोनों के रिश्तों को लेकर लंबे समय तक विवाद चलते रहे हैं। अजय देवगन ने उन्हें अपनी एक फिल्म ‘हिम्मतवाला’ में भी जगह दिलाई थी लेकिन इस फिल्म के फ्लॉप होने के बाद अध्ययन सुमन का करियर फिर कभी पनप नहीं पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
कंगना रणौत-अध्ययन सुमन
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
अब प्रकाश झा की बेटी दिशा झा की अगुआई में बनने जा रही फिल्म ‘कॉनमैन’ (Konman) से अध्ययन का करियर पुनर्जीवित होने की फिर आस जगी है। नाम के हिसाब से फिल्म ‘बंटी और बबली’ वाली श्रेणी की लगती है। यशराज फिल्म्स की इस चर्चित फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म की शूटिंग भी कानपुर और आसपास के इलाकों में हुई थी। दिशा झा ने फिल्म ‘कॉनमैन’ (Konman) के लिए कानपुर के तमाम इलाकों में से अपनी पसंद की लोकेशंस भी तय कर ली हैं और फिल्म की यूनिट इस सप्ताहांत तक वहां पहुंच जाने की बात कही जा रही है।
4 of 4
दिशा झा
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
फिल्म ‘कॉनमैन’ (Konman) की शूटिंग कानपुर के आसपास सोमवार से शुरू होगी। फिल्म में अध्ययन सुमन के अलावा चर्चित अभिनेता राजेश शर्मा भी एक खास किरदार में होंगे। दिशा झा ने इसके पहले अरशद वारसी को लेकर एक फिल्म ‘फ्रॉड सैंया’ बनाई थी। बतौर निर्माता अपनी दूसरी फिल्म के बारे में दिशा झा कहती हैं, ‘कहानियों के चयन की जब भी बात चलती है तो मेरा ध्यान सबसे पहले ऐसी कहानियों की तरफ जाता है तो सामाजिक जागृति लाने का काम करती हों। फिल्म ‘कॉनमैन’ (Konman) जैसी कहानी की तलाश मैं अरसे से कर रही थी। ई कॉमर्स और साइबर अपराधौं के दौर में ऐसी कहानियां कहना समय की जरूरत है और सिनेमा इसके लिए सबसे अच्छा माध्यम है।’
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।