Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Krishan Niranjan K N Singh biography unknown interesting facts his films list Sunehra Sansar Haathi Mere Saathi and many more
{"_id":"60acef9bdf66561e2a68a884","slug":"krishan-niranjan-k-n-singh-biography-unknown-interesting-facts-his-films-list-sunehra-sansar-haathi-mere-saathi-and-many-more","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"के एन सिंह: बैरिस्टरी से टूटा मोह तो पकड़ ली फिल्मों की राह, बर्लिन ओलंपिक में भी हुए थे चयनित","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
के एन सिंह: बैरिस्टरी से टूटा मोह तो पकड़ ली फिल्मों की राह, बर्लिन ओलंपिक में भी हुए थे चयनित
पहली फिल्म- 'सुनहरा संसार'
आखिरी फिल्म- 'अजूबा'
जन्म- 1 सितंबर 1908
निधन- 31 जनवरी 2000
बॉलीवुड अभिनेता के एन सिंह फिल्मों के एक ऐसे विलेन रहे, जिन्होंने अपनी नजर भर से दर्शकों के मन में खौफ भर दिया। जेंटलमैन की तरह रहने वाले केएन सिंह चीखे-चिल्लाए बिना ही केवल आंखों की हलचल से लोगों में भय पैदा कर देते थे। इनका पूरा नाम कृष्ण निरंजन सिंह था, जिनका जन्म 1 सितंबर 1908 को देहरादून में हुआ था। के एन सिंह गुजरे जमाने के ऐसे विलेन रहे, जिन्होंने खूब नाम कमाया और खलनायिकी को एक नया अंदाज दिया। उनके पिता चंडी प्रसाद सिंह कभी नहीं चाहते थे कि उनका बेटा फिल्म लाइन में जाए। योजना तो ये थी कि के एन सिंह बड़े होकर अपने पिता की ही तरह बैरिस्टर बनेंगे। वो अंग्रेजों का दौर था और के एन सिंह भी लंदन जाकर बैरिस्टर की पढ़ाई करना चाहते थे।
2 of 7
के एन सिंह
- फोटो : Social media
बैरिस्टरी से टूटा मोह
के एन सिंह ने लखनऊ से हाई स्कूल की पढ़ाई की। इनका एक खास विषय लैटिन था। एक बार ये कोर्ट में बैठे देख रहे थे कि एक मुजरिम, जिसने कत्ल किया था उसे बचा लिया गया। उस मुजरिम का केस लड़ने वाला कोई नहीं बल्कि उनके पिता ही थे। अन्याय को देखकर उनका मन बैरिस्टरी से हट गया।
3 of 7
के एन सिंह
- फोटो : Social media
बर्लिन ओलंपिक के लिए चुने गए
के एन सिंह एथलीट भी थे और अच्छी खासी वेट लिफ्टिंग भी किया करते थे। उस समय वो बर्लिन ओलंपिक के लिए चुने गए थे, लेकिन बहन की बीमारी के कारण नहीं जा सके। वहीं, इनका मन आर्मी ज्वाइन करने का भी था। ये सारे प्लान और खेलकूद उस वक्त बदल गए जब उनकी किस्मत उन्हें फिल्मों में ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
के एन सिंह
- फोटो : Social media
फिल्म ‘सुनहरा संसार’ से की शुरुआत
एक बार के एन सिंह को बहन के इलाज के लिए कोलकाता जाना पड़ा। यहां उनकी मुलाकात हुई पृथ्वीराज कपूर से। वो इनके पारिवारिक मित्र भी थे। पृथ्वीराज कपूर ने के एन सिंह की मुलाकात मशहूर फिल्म हस्ती देबकी बोस से करवाई। देबकी बोस ने फिल्म 'सुनहरा संसार' में उन्हें डॉक्टर का किरदार दिया। ये बात 1936 की है। यहीं से के एन सिंह के फिल्मी करियर की शुरुआत हुई। कोलकाता में ही रहते हुए इन्होंने लगभग 4 फिल्मों में काम किया। 'हवाई डाकू', 'आनंत आश्रम', 'विद्यापति' में वो अभिनय को निखारते रहे।
विज्ञापन
5 of 7
'चलती का नाम गाड़ी' के एक दृश्य में के एन सिंह
- फोटो : Social media
बिना सीखे ही बने मशहूर विलेन
फिल्म निर्देशक ए आर करदार के एन सिंह को कोलकाता से मुंबई ले आये। इसके बाद के एन सिंह धीरे-धीरे मशहूर विलेन बन गए। उन्होंने अभिनय का कोई प्रशिक्षण नहीं लिया था, लेकिन उन्हें जो किरदार मिलता था वह उसपर खूब मेहनत करते थे।फिल्म 'इंस्पेक्टर' में वो एक ड्राइवर बने थे। उस किरदार को निभाने के लिए इन्होंने काफी विक्टोरिया ड्राइवर से बातें की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।