{"_id":"5d6a9edd8ebc3e01802e8d78","slug":"krishna-shroff-revealed-about-brother-tiger-shroff-relationship-status-and-advice-for-disha-patani","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भाई के रिलेशनशिप पर बहन कृष्णा ने किया खुलासा, दिशा पाटनी के लिए टाइगर नहीं इस एक्टर को बताया सही","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भाई के रिलेशनशिप पर बहन कृष्णा ने किया खुलासा, दिशा पाटनी के लिए टाइगर नहीं इस एक्टर को बताया सही
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Sat, 31 Aug 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
दिशा पाटनी और बहन कृष्णा के साथ टाइगर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ न सिर्फ अपने एक्शन अवतार बल्कि साथ ही साथ दिशा पाटनी के साथ रिलेशनशिप की खबरों को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। कभी डिनर-लंच डेट तो कभी घूमते हुए दोनों अक्सर साथ में स्पॉटिड होते हैं। ऐसे में टाइगर श्रॉफ की बहन ने अपने भाई के रिलेशनशिप को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।
2 of 6
Krishna Shroff
दरअसल टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ जूम के एक चैट शो में पहुंची। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ उन्होंने अपने बारे में बल्कि साथ ही साथ भाई के बारे में भी खुलकर बात की। अपने रिलेशनशिप के बारे में कृष्णा ने कहा- सभी अपने हिसाब से चीजों को हैंडल करते हैं। मुझे अपने रिलेशनशिप को लेकर पब्लिक होने में कोई दिक्कत नहीं है। मुझे समझ नहीं आता कि रिलेशनशिप जैसे मुद्दों को इतना हाइप क्यों मिलता है। मैं जिस भी इंसान के साथ रहूंगी उस पर हमेशा प्राउड फील करूंगी तो ये मुझे किसी से छिपाने की जरूरत नहीं है।
3 of 6
tiger and krishna shroff
अपने रिलेशनशिप के बाद कृष्णा ने भाई टाइगर के रिलेशनशिप के बारे में बात की और कहा- आपको पता है कि मैं झूठ नहीं बोलती हूं और मैं कह सकती हूं कि टाइगर 100 प्रतिशत सिंगल हैं।' इसके आगे कृष्णा ने कहा- 'मैं एक प्रोटेक्टिव बहन हूं और टाइगर काफी अच्छा इंसान है। कई बार उसकी इस क्वालिटी का लोग फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। लेकिन जब भी उनके बारे में बात आती है तो मैं अलर्ट हो जाती हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
tiger shroff and krishna
इसके बाद इंटरव्यू में कृष्णा से एक सवाल पूछा गया कि क्या हो अगर आपको पता लगे कि टाइगर की गर्लफ्रेंड उन्हें चीट कर रही है तो आप क्या करोगी। इस सवाल पर कृष्णा कहती हैं- 'अगर मुझे पता चलता है कि कोई टाइगर को चीट कर रहा है तो मैं उस लड़की की हालत खराब कर सकती हूं।'
विज्ञापन
5 of 6
disha patani
- फोटो : instagram
वही बॉलीवुड एक्ट्रेस और टाइगर के साथ रिलेशनशिप की खबरों में रहने वालीं दिशा पाटनी के बारे में कृष्णा ने कहा- मुझे अगर मौका मिला तो में दिशा को आदित्य रॉय कपूर के साथ सेटअप कराना चाहूंगी।' बता दें कि दिशा पाटनी और आदित्य रॉय कपूर फिल्म मलंग में एक साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को निर्देशन मोहित सूरी कर रहे हैं। फिल्म में दिशा- आदित्य के अलावा अनिल कपूर और कुणाल खेमू भी नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।