टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी काफी फैन फॉलोइंग है। कृष्णा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं वो आए दिन अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब कृष्णा ने अपने इंस्टाग्राम पर बिकिनी तस्वीर पोस्ट की है जिस पर उनके भाई टाइगर श्रॉफ ने कमेंट किया है।
कृष्णा श्रॉफ ने शेयर की बिकिनी तस्वीर, देखकर भाई टाइगर ने किया ये कमेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृष्णा श्रॉफ अपनी बोल्ड तस्वीरों के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने ब्लैक कलर की बिकिनी पहनी है और मिरर पोज दे रही हैं। तस्वीर को जहां कृष्णा के फैंस पसंद कर रहे हैं वहीं दिशा पाटनी सहित कई सितारे भी कमेंट किए बिना नहीं रह पाए।
तस्वीर पर टाइगर ने एक इमोजी शेयर किया, जो कि एक मंकी है और अपने दोनों हाथों से मुंह बंद किए है। टाइगर के कमेंट पर कृष्णा ने किस वाला इमोजी बनाकर रिप्लाई दिया।
कृष्णा आए दिन अपने ब्वॉयफ्रेंड एबन ह्यमस के साथ भी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। कृष्णा की इन तस्वीरों पर भाई टाइगर भी कमेंट करते रहते हैं। हाल ही में आई खबरों से ऐसा लगता है कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दरअसल कृष्णा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें डिलीट की हैं। ये तस्वीरें थीं कृष्णा के ब्वॉयफ्रेंड एबन ह्यमस की। इसे देख लग रहा है कि दोनों बीच दरार आ गई है।
कृष्णा ने ये तस्वीरें क्यों डिलीट की हैं इस बारे में अब तक उनकी तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है लेकिन तस्वीरें हटाने से इस बात को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है जिसके बाद कृष्णा ने ये कदम उटाया है। एबन और कृष्णा की मुलाकात करीब छह महीने पहले एक रेस्टोरेंट में हुई थी।
बाजार में लगातार गिर रही सलमान खान की ब्रांड वैल्यू, बिग बॉस का रिपीट टेलीकास्ट फ्लॉप होने से सब अचंभे में