फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Social Media: अंकिता लोखंडे ने कृति सेनन को लगाया गले, इस वजह से यूजर्स ने कर दिया ट्रोल

Wed, 09 Mar 2022 10:26 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 09 Mar 2022 10:26 PM IST
विज्ञापन
Kriti Sanon Ankita Lokhande hugged each other in Mumbai Film City but users trolled Ankita
कृति सेनन, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन - फोटो : insta

टीवी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन की मुलाकात मुंबई फिल्म सिटी में कृति सेनन से हुई। इस दौरान दोनों अभिनेत्रियों की मुलाकात को पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जिसमें कृति और अंकिता को एक दूसरे से नॉर्मल तरीके से मिलते हुए देखा जा सकता है, लेकिन यूजर्स इस वीडियो को देखने के बाद अंकिता लोखंडे को ट्रोल कर रहे हैं।  

Kriti Sanon Ankita Lokhande hugged each other in Mumbai Film City but users trolled Ankita
अंकिता लोखंडे, विक्की जैन,कृति सेनन - फोटो : insta

अंकिता और कृति ने लगाया एक दूसरे को गले-
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक साइड से अंकिता और विक्की चलते हुए आ रहे हैं और दूसरी साइड से कृति भी आ रही हैं तभी अंकिता आगे बढ़कर कृति से मिलती हैं और दोनों एक दूसरे को गले लगाती हैं, इसके बाद विक्की जैन कृति से हाल-चाल पूछते हैं तो कृति भी उनसे आगे बढ़कर हाथ मिलाती हैं, और वहां से निकल जाती हैं। अंकिता और विक्की भी धीरे-धीरे चलते हुए आगे बढ़ जाते हैं, लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स अंकिता लोखंडे को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

Kriti Sanon Ankita Lokhande hugged each other in Mumbai Film City but users trolled Ankita
अंकिता लोखंडे - फोटो : insta

फैंस ने इसलिए किया अंकिता लोखंडे को ट्रोल-
अंकिता और कृति की ये वीडियो वायरल भयानी के पेज से शेयर किया गया है, जिसे देखने के बाद यूजर्स अलग-अलग तरीके से प्रतिक्रिया दे रहे हैं, हालांकि ज्यादातर यूजर्स अंकिता पर तंज कसते नजर आए। एक प्रशंसक ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, कृति साफतौर पर उनसे बात नहीं करना चाहती थी लेकिन अंकिता ने उनसे बात करने के लिए एफर्ट लगाया। इसी तरह के एक दूसरे यूजर ने भी लिखा, 'ऐसा हावभाव देखकर अच्छा लगा, लेकिन जो कुछ भी अंकिता को साफ पता था कि कैमरामैन उसे रिकॉर्ड करने के लिए तैयार है'। इसी के साथ यूजर ने हंसने वाली इमोजी भी पोस्ट की। अन्य यूजर्स भी अंकिता के एक्सप्रेशन देखने के बाद कहते नजर आए कि ये बहुत अजीब था। कुछ यूजर्स ने अंकिता को यह कहकर भी ट्रोल किया कि क्या कुछ खाती नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kriti Sanon Ankita Lokhande hugged each other in Mumbai Film City but users trolled Ankita
पवित्र रिश्ता 2.0 - फोटो : सोशल मीडिया

 अंकिता एक बार फिर से जी टीवी के शो पवित्र रिश्ता के दूसरे सीजन में नजर आने वाली हैं। आपको बता दें कि अंकिता ने इसी शो से अपनी शुरुआत की थी और उनके अपोजिट इस शो में दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत भी मानव के किरदार में थे। अंकिता और सुशांत ने रियल लाइफ में भी लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया था, तो वहीं सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म राब्ता में कृति के साथ काम किया था जिसके बाद इन दोनों का नाम भी एक दूसरे से जुड़ा था, हालांकि दोनों ने कभी भी इस बात की पुष्टी नहीं की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed