बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह सिर्फ एक्टिंग के लिए ही नहीं बल्कि अपने अतरंगी फैशन के लिए भी जाने जाते हैं। कपड़ों से लेकर उनकी बाकी एसेसरीज लगभग सभी अतरंगी ही होती हैं। ये चीजें उनके फैंस के लिए आकर्षण का केन्द्र भी होती हैं। कई बार नेटिजेंस उन्हें ट्रोल भी कर चुके हैं। हालांकि रणवीर के नए फैशन ने हिंदी सिनेमा के फैशन को एक नया नजरिया दिया है, क्योंकि ज्यादातर ऐसा फैशन हॉलीवुड में ही देखने को मिलता है। मगर रणवीर ने इसे बॉलीवुड में भी जगह दी है। कई लोगों का ये भी मानना है कि रणवीर पब्लिसिटी के लिए ऐसा करते हैं। हाल ही में रणवीर को फिर से अतरंगी कपड़ों में देखा गया है, जिसके बाद फैस तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
Ranveer Singh: रणवीर सिंह की जिस अतरंगी ड्रेस को नेटिजेंस ने बताया 'किचन का कपड़ा', उसकी कीमत होश उड़ाने के लिए काफी है
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निधि पाल
Updated Wed, 09 Mar 2022 09:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन