अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म बच्चन पांडे को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस समय अक्षय और कृति दोनों ही फिल्म को जोरो-शोरों से प्रमोट कर रहे हैं। इसी क्रम में वह बच्चन पांडे का प्रमोशन करने कपिल शर्मा शो पर भी पहुंचे। जिसके बाद अक्षय और कपिल ने जमकर मस्ती की। भले ही हर एपिसोड में कपिल अपनी हाजिर जवाबी से सबका मुंह बंद कर देते हों लेकिन जब अक्षय शो में आते हैं तो वह हमेशा कपिल पर भारी पड़ते हैं और इस बार भी यही हुआ। अक्षय कुमार ने कपिल शर्मा शो के सेट से एक मजेदार वीडियो शेयर किया है।
Bachchan Pandey: अक्षय कुमार ने कपिल शर्मा को क्यों बताया बेवफा, मजेदार वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के खिलाड़ी इस समय सोशल मीडिया और मीडिया दोनों के जरिए बच्चन पांडे का प्रमोशन कर रहे हैं। इसी सिलसिले में वह कपिल शर्मा शो में भी शिरकत करते नजर आने वाले हैं, हालांकि उन्होंने शो की एक छोटी क्लिप को भी अपने इंस्टाग्राम से शेयर किया है। जिसमें वह 'बच्चन पांडे' के नए गाने सारे बोलो बेवफा का प्रमोशन करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह अक्षय कुमार कहते हैं ''बेवफा यानी धोखेबाज सबकी लाइफ में होता है, अभी मेरी लाइफ में है, कपिल शर्मा और आपकी? सारे बोलो बेवफा पर रील बनाइए जोर से बोलो बेवफा!
आपको बता दें कि अफवाहें थीं कि अक्षय कुमार और कपिल शर्मा के बीच अनबन है, जिसके चलते वह अपनी फिल्म का प्रमोशन करने कॉमेडी नाइट में नहीं आएंगे, लेकिन अब ये बात साफ हो गई है कि दोनों के बीच ऐसा कुछ नहीं है। इसके अलावा हाल ही में कपिल शर्मा का शो तब विवादों में आ गया था, जब 'द कश्मीर फाइल्स' के प्रमोशन को लेकर एक फैंस का जवाब देते हुए विवेक अग्निहोत्री ने कहा था कि हमारी फिल्म में कोई बड़ा सितारा नहीं है, शायद इसलिए प्रमोशन करने से इनकार कर दिया गया। जिसके बाद फैंस ने कपिल शर्मा शो का बायकॉट तक करने की मांग कर दी थी। आपको बता दें कि 'द कश्मीर फाइल्स' कश्मीरी पंडितों की कहानी दिखाती है।
इसके अलावा अक्षय कुमार ने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बेहद खूंखार अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में वह कहते नजर आ रहे हैं, मुझे भाई नहीं गॉडफादर बोलते हैं। दरअसल इस वीडियो में अक्षय ने बच्चन पांडे के फिल्टर का यूज किया है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- भय बनाए रखने के लिए ट्राई करें बच्चन पांडे फिल्टर!