फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bipasha Basu: प्रेग्नेंट हैं बिपाशा बसु? फैंस बोले- ओवरसाइज्ड ड्रेस में छिपा रहीं बेबी बंप 

Wed, 09 Mar 2022 08:37 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 09 Mar 2022 08:37 PM IST
विज्ञापन
is bipasha basu pregnent oversized shirt sparks pregnancy rumours
बिपाशा बसु - फोटो : इंस्टाग्राम

करण सिंह ग्रोवर और बिपासा बसु काफी समय से मीडिया से दूर हैं, लेकिन वह आए दिए सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में ये खबर भी आई थी कि बिपाशा जल्द ही फिल्मों में वापसी करने वाली हैं। जब से दोनों की शादी हुई है तब से फैंस उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लगाते रहते हैं, लेकिन वह हमेशा इसे नकारती आई हैं। हाल ही में बिपाशा की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे देखकर फैंस अंदाजा लगा रहा हैं कि वो प्रेग्नेंट हैं। ये बात कितनी अफवाह और कितनी सच आइए जानते हैं।


 
is bipasha basu pregnent oversized shirt sparks pregnancy rumours
बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में बिपाशा बासु को मुंबई में उनके पति करण सिंह ग्रोवर के साथ देखा गया है। वह दोनों फैमिली डिनर के लिए जा रहे थे। इस दौरान बिपाशा ने नीले रंग की ढीली-ढाली ड्रेस पहनी हुई थी। वह इस ओवरसाइज्ड ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं और पति के साथ पोज दे रही थीं। इस तस्वीर को देखने के बाद फैन कयास लगा रहे हैं कि वह प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने बेबी बंप छुपाने के लिए ऐसी ड्रेस पहनी है।

is bipasha basu pregnent oversized shirt sparks pregnancy rumours
बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर - फोटो : Instagram

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट को देखकर यूजर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ये पक्का प्रेग्नेंट है'। दूसरे ने लिखा, 'ग्लोइंग मम्मी ओवरसाइज ड्रेस में'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बिपाशा मैम प्रेग्नेंट हैं, क्योंकि वह कुछ महीने से ऐसे ही लूज कपड़े पहन रही हैं, ताकि टमी न दिखे'। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब बिपाशा की प्रेग्नेंसी को लेकर अफवाह उड़ी हो। इससे पहले भी रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में उनके लुक को देखकर यही कयास लगाए जा रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
is bipasha basu pregnent oversized shirt sparks pregnancy rumours
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर - फोटो : Instagram

काफी समय से ये जोड़ा किसी भी फिल्म में नहीं दिखाई दिया है। दोनों ने 2016 में शादी की थी और अब इनकी शादी को 6 साल होने वाले हैं। बिपाशा करण से 6 साल बड़ी हैं। लाइमलाइट से दूर दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को एंज्वाय कर रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed