फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: कंगना रणौत को कोर्ट से झटका और ओटीटी पर रिलीज होगी ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Wed, 09 Mar 2022 08:14 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 09 Mar 2022 08:14 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत का तो मानों विवादों का पुराना रिश्ता रहा है। वह अक्सर अपने किसी ना किसी बयान को लेकर विवादों में आ जाती हैं। एक्ट्रेस के एक बयान को लेकर गीतकार जावेद अख्तर मानहानि केस दायर कराया था।

विज्ञापन
Filmy Wrap: Kangana Ranaut plea gets rejected and Rishi Kapoor last film will be released on OTT read 10 news from the entertainment world
कंगना रणौत, जावेद अख्तर - फोटो : Twitter- @Teamkangana, PTI

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत का तो मानों विवादों का पुराना रिश्ता रहा है। वह अक्सर अपने किसी ना किसी बयान को लेकर विवादों में आ जाती हैं। एक्ट्रेस के एक बयान को लेकर गीतकार जावेद अख्तर मानहानि केस दायर कराया था। अब इस मामले में अदालत की ओर से कंगना रणौत को झटका लगा है। सेशन कोर्ट ने बुधवार को अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा दायर दो याचिकाओं को खारिज कर दिया, जिसमें उनके और कवि-गीतकार जावेद अख्तर के बीच की कार्यवाही को एक अन्य मजिस्ट्रेट अदालत में स्थानांतरित करने की मांग की गई थी।


मानहानि केस: कंगना रणौत को कोर्ट से झटका, केस ट्रांसफर की याचिका खारिज
Filmy Wrap: Kangana Ranaut plea gets rejected and Rishi Kapoor last film will be released on OTT read 10 news from the entertainment world
शर्माजी नमकीन - फोटो : Instagram @faroutakhtar

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म 'शर्माजी नमकीन' जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। अपनी बीमारी के चलते ऋषि कपूर फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं कर पाए थे, जिसके बाद उनका किरदार परेश रावल ने निभाया और फिल्म पूरी हुई। दिग्गज अभिनेता ने 30 अप्रैल 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। तभी से फैंस को उनकी आखिरी फिल्म के आने का इंतजार था।

Rishi Kapoor: निधन के दो साल बाद ओटीटी पर आएगी ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म, फैंस बोले थिएटर में रिलीज करो प्लीज


 
Filmy Wrap: Kangana Ranaut plea gets rejected and Rishi Kapoor last film will be released on OTT read 10 news from the entertainment world
सिद्धार्थ मल्होत्रा मिशन मजनू - फोटो : social media

रॉनी स्क्रूवाला की बहुप्रतीक्षित फिल्म मिशन मजनू की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा एक रॉ एजेंट की भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। फिल्म मिशन मजनू लंबे समय से चर्चा में है, आखिरकार अब मेकर्स ने रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। रॉनी स्क्रूवाला ने इस फिल्म को आरएसवीपी और गिल्टी बाय एसोसिएशन के साथ मिलकर बनाया है। मेकर्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से फिल्म का पोस्ट शेयर कर 'मिशन मजनू' की रिलीज डेट की जानकारी दी है।


Mission Majnu: रॉ एजेंट बनकर छाने को तैयार हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा, इस दिन रिलीज होगी 'मिशन मजनू'
विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Wrap: Kangana Ranaut plea gets rejected and Rishi Kapoor last film will be released on OTT read 10 news from the entertainment world
कंगना रणौत ने शेयर की अस्मा शफीक की वीडियो - फोटो : social media

बॉलीवुड की 'क्वीन' कही जाने वालीं अभिनेत्री कंगना रणौत आए दिन अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अभिनेत्री अक्सर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन भी करती नजर आती हैं और यूपी के चुनावी नजीतो से पहले भी ऐसा ही देखने को मिला। कंगना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर यूक्रेन से भारत द्वारा रेस्क्यू की जाने वाली पाकिस्तानी लड़की अस्मा शफीक की एक वीडियो अपलोड करते हुए फिर एक बार प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की है।
 

Ukraine Russia war: यूपी चुनाव के नतीजों से पहले कंगना ने की पीएम मोदी की तारीफ, इस बार मामला पाकिस्तान से जुड़ा हुआ
विज्ञापन
Filmy Wrap: Kangana Ranaut plea gets rejected and Rishi Kapoor last film will be released on OTT read 10 news from the entertainment world
बीटीएस वीडियो में बादशाह - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड के सिंगर और रैपर बादशाह अपने सुपरहिट गानों के लिए जाने जाते हैं। उनके गाने हर पार्टी की शान रहते है। अब उनका नया गना 'तबाही' रिलीज हुआ है। इस गाने में तबाही मचाने में उनका साथ तमन्ना भाटिया दे रही हैं। इंटरनेट पर यह गाना रिलीज होन के चंद घंटों में ही छा गया। साउथ एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से गाना की वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वह बादशाह से साथ पर उनके गाने डांस करती नजर आ रही हैं। तमन्ना ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि चलो थोड़ी 'तबाही' मचाते हैं।
 
Badshah New Song: तमन्ना के साथ बादशाह ने मचाई ‘तबाही’, कुछ ही घंटों में इंटरनेट पर छा गया गाना

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed