फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kriti Sanon Birthday: एक्टिंग से पहले बॉक्सिंग में हाथ आजमा चुकी हैं कृति सेनन, कथक का भी है हुनर

Wed, 27 Jul 2022 07:26 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 27 Jul 2022 07:26 AM IST
विज्ञापन
Kriti Sanon Birthday: Heropanti Mimi Adipurush actress was a state level boxer she is a trained kathak dancer
Kriti Sanon - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री कृति सेनन बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेस में शुमार हैं। उन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। वह एक गैर-फिल्मी पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखती हैं, मगर इंडस्ट्री में वह जिस तरह अपना सिक्का जमाने में कामयाब रही हैं, वह एक्टिंग में आने के इच्छुक युवाओं के लिए एक प्रेरणा है। दिलचस्प बात यह है कि इसके लिए उन्होंने कोई खास कोर्स नहीं किया, बल्कि बीटेक करने के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री की राह बनाई। फिल्म 'हीरोपंती' से लेकर 'बरेली की बर्फी', 'लुका छिपी', 'हाउसफुल 4' और 'मिमी' तक कृति ने अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाया है। बता दें कि आज कृति अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं।

Kriti Sanon Birthday: Heropanti Mimi Adipurush actress was a state level boxer she is a trained kathak dancer
Kriti Sanon - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ से शुरु किया था करियर
कृति का जन्म 27 जुलाई को 1990 को दिल्ली के पंजाबी परिवार में हुआ था। इनके पिता राहुल सेनन सी.ए हैं, वहीं इनकी मां गीता सेनन दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। कृति दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा रही हैं। कृति ने नोएडा के एक कॉलेज से बी.टेक किया हुआ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साउथ सिनेमा की फिल्मों से की थी। कृति सेनन पहली बार पर्दे पर सुपरस्टार महेश बाबू के साथ नजर आई थीं। एक्ट्रेस बनने से पहले उन्होंने बतौर मॉडल काफी वक्त तक काम किया। इसके बाद उन्हें तेलुगु की साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 'नेनोक्काडाइन' (2014) में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म में कृति सेनन की काफी तारीफ हुई, जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की ओर रुख करने का फैसला किया है। उनकी बॉलीवुड में डेब्यू फिल्म 'हीरोपंती' थी। यह फिल्म भी साल 2014 में आई थी। इस फिल्म में कृति टाइगर के साथ नजर आईं।

Kriti Sanon Birthday: Heropanti Mimi Adipurush actress was a state level boxer she is a trained kathak dancer
Kriti Sanon - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा की हैं बड़ी फैन
यूं तो कृति सेनन की खुद काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है, लेकिन कृति सेनन खुद सलमान खान की सबसे बड़ी फैन हैं। वो सलमान की कोई भी फिल्म मिस नहीं करती हैं। मगर, कृति को अभी तक अपने फेवरेट स्टार के साथ काम करने का मौका नहीं मिल पाया है। अभिनेत्रियों में वह प्रियंका चोपड़ा की बड़ी फैन हैं। एक बातचीत के दौरान उन्होंने इसकी वजह बताते हुए कहा था, 'प्रियंका बेखौफ हैं, जहां हैं, वहां सुरक्षित हैं वह आज वही कर रही हैं, जो वह हमेशा से चाहती रही हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kriti Sanon Birthday: Heropanti Mimi Adipurush actress was a state level boxer she is a trained kathak dancer
Kriti Sanon - फोटो : सोशल मीडिया

राइटिंग का भी है शौक
कृति सेनन की बात करें तो अपनी स्कूल लाइफ में वो टॉमबॉय थीं। उन्हें बाइक चलाना काफी पसंद है। कृति के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं कि वह एक ट्रेन्ड कथक डांसर हैं। कृति एक स्टेट लेवल की बॉक्सर भी रह चुकी हैं। इसके अलावा कृति को राइटिंग का भी बेहद शौक है। 2019 के एक इंटरव्यू उन्होंने खुद यह कहा था। काम की बात करें तो कृति सेनन जल्द ही फिल्म 'आदिपुरुष' में नजर आएंगी। इसमें वह सीता का रोल निभाती दिखेंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed