फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kriti Sanon: क्या वाकई इस बिजनेसमैन के साथ घर बसाने जा रही हैं कृति? इस वजह से तेज हुई शादी की अफवाह

Tue, 17 Dec 2024 10:15 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 17 Dec 2024 10:15 AM IST
सार

Kriti Sanon Marriage Rumours: सोशल मीडिया पर अचानक कृति सेनन की शादी को लेकर अफवाहें तेज हो गई हैं। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह

विज्ञापन
Kriti Sanon fueled wedding rumours after attending a family function with rumoured beau Kabir Bahia
कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon

अभिनेत्री कृति सेनन ने इस साल फिल्म 'दो पत्ती' से बतौर निर्माता डेब्यू किया है। इसमें उन्होंने काजोल के साथ अभिनय भी किया। फिल्म और अभिनय के साथ-साथ कृति इस वक्त अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियों में हैं। कथित तौर पर वे कबीर बहिया को डेट कर रही हैं। दोनों के अफेयर की खबरों के बीच इनकी शादी की अफवाह फैल रही हैं। इसके पीछे वजह है कृति की एक तस्वीर।


Year Ender 2024: सिर्फ नवंबर में फिल्मों से 914 करोड़ रुपये की कमाई, बीते साल के मुकाबले इतना रहा कलेक्शन

Kriti Sanon fueled wedding rumours after attending a family function with rumoured beau Kabir Bahia
कृति सेनन, कबीर बहिया - फोटो : इंस्टाग्राम- कृति सेनन, कबीर बहिया

शादी समारोह में साथ नजर आए
कबीर बहिया के साथ अफेयर की चर्चाओं के बीच हाल ही में कृति सेनन उनके साथ एक शादी समारोह में शामिल हुईं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि शादी कबीर के किसी करीबी रिश्तेदार की थी, जिसमें कृति ने भी शिरकत की। यह शादी दुबई में आयोजित हुई। शादी से अभिनेत्री की एक तस्वीर सामने आई है। इसे स्नेहकुमार  (@snehzala) नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Snehkumar Zala (@snehzala)

Kriti Sanon fueled wedding rumours after attending a family function with rumoured beau Kabir Bahia
कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon

क्या अगले साल शादी की तैयारी?
इस शादी समारोह में महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ पहुंचे। धोनी के एक फैन पेज से भी इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की गई है, जिसमें कृति भी पिंक साड़ी में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद दावा किया जा रहा है कि कृति और कबीर एक-दूसरे को लेकर सीरियस हैं। कहा तो ये भी किया जा रहा है कि दोनों अगले साल शादी करने की तैयारी में हैं। हालांकि, आधिकारिक रूप से इन खबरों की पुष्टि नहीं हुई है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dhoni Raina (@dhonirainateam)

विज्ञापन
विज्ञापन
Kriti Sanon fueled wedding rumours after attending a family function with rumoured beau Kabir Bahia
कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम

कृति तोड़ चुकी हैं डेटिंग की खबरों पर चुप्पी
कृति सेनन और कबीर इससे पहले भी कई बार साथ नजर आ चुके हैं। इससे पहले कबीर के साथ अपनी डेटिंग और शादी की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए कृति ने कहा था कि वे अभी शादी करने के मूड में नहीं हैं। उन्होंने इस तरह की खबरों को परेशान करने वाला बताया। फिलहाल एक बार फिर चर्चाएं तेज होने पर कृति क्या प्रतिक्रिया देती हैं, देखना दिलचस्प होगा।
Neeraj Pandey Birthday: नीरज पांडे को इन तीन फिल्मों ने दिलाई पहचान, फिर 'एमएस धोनी' से कैसे पलटी कहानी; जानें

विज्ञापन
Kriti Sanon fueled wedding rumours after attending a family function with rumoured beau Kabir Bahia
कृति सेनन-कबीर बहिया - फोटो : इंस्टाग्राम

कौन हैं कबीर बहिया
कबीर बहिया बिजनेसमैन हैं। वे यूके में रहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वे यूके स्थित ट्रैवल एजेंसी साउथहॉल ट्रैवल के संस्थापक कुलजिंदर बहिया के बेटे हैं। कृति के जन्मदिन पर भी कबीर के साथ उनकी फोटो वायरल हुई थी। कहा गया कि कृति ने अपना जन्मदिन कबीर के साथ ही मनाया।
Dacoit: 'डकैत' में श्रुति हासन को इस बॉलीवुड अभिनेत्री ने किया रिप्लेस, पोस्टर से खुली पोल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed