फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंकिता और रिया के बाद कृति सेनन ने सुशांत के लिए लिखा कुछ ऐसा, पढ़कर आपकी आंखों में भी आ जाएंगे आंसू

Wed, 15 Jul 2020 10:22 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 15 Jul 2020 10:22 AM IST
विज्ञापन
Kriti Sanon New Instagram Post Will Make You Remember Late Actor Sushant Singh Rajput
कृति सेनन, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक महीना बीत चुका है। लेकिन उनके फैंस और को- स्टार्स उन्हें अब भी याद कर रहे हैं। कभी सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रह चुकीं कृति सेनन ने सुशांत के निधन के एक महीने बाद सोशल मीडिया पर एक कविता शेयर कर उन्हें याद किया है। इस बीच यह साफ कर दें कि दोनों ने एक दूसरे को हमेशा अच्छा दोस्त ही बताया था।

Kriti Sanon New Instagram Post Will Make You Remember Late Actor Sushant Singh Rajput
कृति सेनन, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

इस कविता में कृति सेनन ने लिखा है, ''और एक झूठी हंसी के बीच वह आगे बढ़ने का दिखावा करता है, उसकी आखों की शेड वास्तविकता के आंसू हैं और उसके सभी को भ्रमों को तोड़ता है।' इन पंक्तियों को पढ़कर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह सुशांत सिंह राजपूत को कितना याद  कर रही हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kriti (@kritisanon) on

Kriti Sanon New Instagram Post Will Make You Remember Late Actor Sushant Singh Rajput
कृति सेनन, सुशांत सिंह राजपूत

कृति के इस पोस्ट पर डब्बू रतनानी, उनकी बहन नूपुर सेनन, मुकेश छाबड़ा जैसे सेलिब्रिटीज ने कमेंट किया है। एक यूजर ने कृति के इस पोस्ट पर लिखा- ''तुम सुशांत को याद कर रही हो ना, मैं तुम्हारी फीलिंग समझ सकती हूं। मजबूत रहो।'' इससे पहले अंकिता लोखंडे और रिया चक्रवर्ती ने भी सुशांत के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kriti Sanon New Instagram Post Will Make You Remember Late Actor Sushant Singh Rajput
कृति सेनन, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

सुशांत के निधन के बाद कृति ने उनके साथ अपनी कई तस्वीरें साझा की थीं और लिखा था-  'सुश... मुझे पता था कि तुम्हारा शानदार दिमाग तुम्हारा सबसे अच्छा दोस्त और सबसे बड़ा दुश्मन था। लेकिन ये जानकर मैं पूरी तरह से टूट चुकी हूं कि तुम्हारी जिंदगी में एक ऐसा पल आया जहां तुम्हें जीने से ज्यादा आसान मरना लगा। काश तुम्हारे आसपास लोग होते, जिनकी मौजूदगी तुम्हें उन पलों से बाहर निकाल पाते।'

विज्ञापन
Kriti Sanon New Instagram Post Will Make You Remember Late Actor Sushant Singh Rajput
कृति सेनन, सुशांत सिंह राजपूत

कृति सेनन ने लिखा था- 'काश तुमने उन लोगों को ये झटका नहीं दिया होता जो तुमसे बेहद प्यार करते हैं। काश तुम्हारे अंदर जो टूटा हुआ था उसे मैं जोड़ पाती। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। मैं इतनी सारी चीजों की कामना करती हूं... मेरे दिल का एक हिस्सा तुम्हारे साथ चला गया है और दूसरे हिस्से में तुम हमेशा जिंदा रहोगे। मैंने तुम्हारी खुशियों के लिए दुआ मांगना कभी बंद नहीं किया था और ना ही कभी करूंगी।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed