फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्मों में आने से पहले मॉडलिंग करती थीं ये हसीनाएं, कोई बनी थी मिस WORLD तो किसी ने जीता मिस UNIVERSE का ताज

Wed, 15 Jul 2020 09:41 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 15 Jul 2020 09:41 AM IST
विज्ञापन
Most iconic models of the 90s era who tried their hands in acting
मॉडलिंग करती थीं ये हसीनाएं - फोटो : ट्विटर

दुनिया भर में अपनी खूबसूरती के अलावा कमाई के मामले में भी मॉडल्स छाई हुई हैं। भारत में भी कई ऐसी मॉडल्स रही हैं, जिन्होंने मॉडलिंग के दम पर फिल्मी करियर की शुरुआत की। इसी मॉडलिंग के बलबूते कोई मिस वर्ल्ड बना तो किसी के सिर पर मिस यूनिवर्स का ताज सजा। चलिए बात करते हैं 90 के दशक की इन सुपर मॉडल्स के बारे में...

Most iconic models of the 90s era who tried their hands in acting
सुष्मिता सेन

हैदराबाद में जन्मीं सुष्मिता सेन ने 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। उस समय सुष्मिता की उम्र सिर्फ 18 साल थी। इतनी छोटी उम्र में सुष्मिता सेन वो पहली भारतीय महिला बनीं जिन्होंने मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया। उनकी पहली फिल्म वर्ष 1996 में दस्तक रिलीज हुई, इस फिल्म में शरद कपूर उनके अपोजिट नजर आए थे।

Most iconic models of the 90s era who tried their hands in acting
लारा दत्ता - फोटो : Twitter

लारा दत्ता ने साल 2000 में मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था। लारा दत्ता साल 2000 से अब तक मिस यूनिवर्स का ताज जीतने वाली एक मात्र भारतीय महिला बनी हुई हैं। सुष्मिता सेन के बाद मिस यूनिवर्स बनने वाली लारा दत्ता दूसरी भारतीय महिला हैं। लारा उस वक्त 22 साल की थीं। बता दें कि लारा का इंटरव्यू किसी भी कैटेगरी में रिकॉर्ड किया हुआ सबसे लंबा इंटरव्यू रहा। उन्हें 9.99 नंबर मिले थे। लारा दत्ता भी फिल्मों से पहले मॉडलिंग करती थीं। लारा दत्ता की पहली फिल्म 'अंदाज' थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Most iconic models of the 90s era who tried their hands in acting
ऐश्वर्या राय बच्चन

साल 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने और दुनियाभर में इंडिया का परचम लहराने के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। हॉलीवुड फिल्मों से लेकर कान्स फिल्म फेस्टिवल(Cannes Film Festival) तक उन्होंने अपनी खूबसूरती का लोहा मनवाया। ऐश्वर्या को स्कूल टाइम से ही मॉडलिंग के ऑफर मिलने शुरू हो गए थे और उन्होंने अपनी सबसे पहली एड फिल्म नौवीं क्लास में की थी। वह एक पेंसिल का विज्ञापन था। ऐश्वर्या ने 1997 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने पहले तमिल की फिल्म इरूअर में काम किया था।

विज्ञापन
Most iconic models of the 90s era who tried their hands in acting
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2000 में विश्व सुंदरी का खिताब जीत प्रियंका चोपड़ा ने पूरे देश का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि ने प्रियंका को पूरी दुनिया में पहचान दिलाई और इससे उन्हें अपना फिल्मी करियर शुरू करने में भी काफी मदद मिली। प्रियंका वैसे तो एक्ट्रेस नहीं इंजीनियर बनने की चाह रखती थीं, लेकिन आज बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक हर कोई इन्हें अपना रोल मॉडल मानता है। प्रियंका चोपड़ा ने तमिल फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इससे पहले प्रियंका मॉडलिंग करती थीं।

पढ़ें- अंकिता और रिया के बाद कृति सेनन ने सुशांत के लिए लिखा कुछ ऐसा, पढ़कर आपकी आंखों में भी आ जाएंगे आंसू

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed