सब्सक्राइब करें

'हमारी बहू सिल्क' के कलाकारों के समर्थन में आईं कृति सेनन, सिनटा से की बकाया भुगतान कराने की मांग

मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 20 May 2020 05:29 AM IST
विज्ञापन
Kriti Sanon Share Video of Daily Wage Worker From Hamari Bahu Silk Urges Cinta To Help Them Out
कृति सेनन - फोटो : Social Media

हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री कृति सेनन भी अब टीवी के धारावाहिक 'हमारी बहू सिल्क' के कर्मचारियों और कलाकारों को उनका मेहनताना ना दिए जाने पर दुखी हैं। उन्होंने सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (सिनटा) से गुजारिश की है कि वह इस धारावाहिक के सभी कलाकारों और कर्मचारियों को इसके निर्माताओं से पैसा दिलाने में मदद करें।

Trending Videos
Kriti Sanon Share Video of Daily Wage Worker From Hamari Bahu Silk Urges Cinta To Help Them Out
कृति सेनन - फोटो : instagram

कृति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उस शो में काम करने वाले एक दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी का अपनी परेशानी बयां करते हुए एक वीडियो भी साझा किया है जिसके साथ उन्होंने सहानुभूति भरा एक लंबा कैप्शन भी लिखा है। कृति ने पोस्ट के साथ लिखा, 'यह बहुत बुरा है। यह तो सिर्फ एक घटना है जिसे मैं जानती हूं क्योंकि इस धारावाहिक 'हमारी बहू सिल्क' में मेरे एक दोस्त ने काम किया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kriti Sanon Share Video of Daily Wage Worker From Hamari Bahu Silk Urges Cinta To Help Them Out
कृति सेनन - फोटो : instagram

आगे कृति लिखती हैं, 'लेकिन बहुत से लोगों की ऐसी हालत देख कर मेरा दिल दुखी हो गया है क्योंकि उन्हें उनके उस काम का पैसा नहीं मिला जिसे उन्होंने अपना पसीना बहाकर किया है। यह ऐसा वक्त है जब लोगों को अपने मेहनत से कमाए हुए पैसे की सबसे ज्यादा जरूरत है। मेरी इस शो के सभी निर्माताओं से गुजारिश है कि कृपया इन सभी के बकाया का भुगतान जल्द से जल्द कर दिया जाए। उन्होंने इसके लिए कड़ी मेहनत की है। इसलिए, उनका उस पैसे पर हक भी बनता है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

This is just one incident that i know of because a friend of mine has worked in this daily soap: Humari Bahu Silk.. But my heart breaks to see so many people suffering because they haven’t received their payments! This is the time when the daily wage earners need their hard-earned money the most!! I request the concerned producers to pls pay everyone their dues!! 🙏🏻They have worked very hard for this, and its rightfully theirs! @cintaaofficial pls pls help them🙏🏻🙏🏻 Its a tough time we all are going through.. and i urge all employers in every field to please clear the pending payments of their employees! 🙏🏻🙏🏻

A post shared by Kriti (@kritisanon) on

Kriti Sanon Share Video of Daily Wage Worker From Hamari Bahu Silk Urges Cinta To Help Them Out
Kriti Sanon - फोटो : instagram

पोस्ट में कृति ने सिनटा को टैग करते हुए लिखा, 'सिनटा कृपया उनकी मदद कीजिए। यह एक कठिन समय है जिससे हम सभी गुजर रहे हैं। मैं उन सभी मालिकों से प्रार्थना करती हूं कि कृपया अपने यहां काम करने वाले सभी कर्मचारियों के वेतन का पूरा भुगतान कर दीजिए।'

विज्ञापन
Kriti Sanon Share Video of Daily Wage Worker From Hamari Bahu Silk Urges Cinta To Help Them Out
हमारी बहू सिल्क - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि कृति सेनन जिस शो की बात कर रही हैं, वह जी टीवी पर पिछले साल जून से नवंबर तक प्रसारित हुआ था। उस धारावाहिक में काम करने वाले सभी कलाकारों और कर्मचारियों का कहना है कि अभी तक उन्हें उनके काम का मेहनताना नहीं दिया गया है। लॉकडाउन के इस दौर में सभी कलाकार और कर्मचारी सोशल मीडिया पर उस शो के निर्माताओं की कड़ी निंदा कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed