{"_id":"5a7eacc64f1c1ba3268b9561","slug":"kriti-sanon-stuck-in-lift-and-asked-for-help-to-people-in-twitter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ लिफ्ट में हुआ हादसा, ट्विटर पर लोगों से मांगी मदद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ लिफ्ट में हुआ हादसा, ट्विटर पर लोगों से मांगी मदद
Sat, 10 Feb 2018 05:01 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 10 Feb 2018 05:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'अर्जुन पटियाला' की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह इस फिल्म में एक्टर दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आएंगी। इसी बीच खबर है कि एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ लिफ्ट में एक हादसा हो गया है। शूटिंग पर जाने के दौरान वह अचानक ही किसी लिफ्ट में फंस गई थीं। इस बात की जानकारी खुद कृति ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर दी है।
2 of 4
कृति के इस हादसे के बारे में ट्वीट करते ही फैंस कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कृति ने ट्विटर के जरिए जानकारी दी कि वह लिफ्ट में फंस गई हैं लेकिन हैरानी की बात है कि लिफ्ट में 3 जी नेटवर्क आ रहा है जिसके बाद कृति ने ट्विटर पर यूजर्स को रिप्लाई दिया।
3 of 4
कृति ने ट्विटर पर लिखा- 'लिफ्ट में फंस गई हूं लेकिन मेरे मोबाइल फोन में 3 जी नेटर्वक अभी भी काम कर रहा है। क्या यह मुबंई में संभव है?' इसके साथ ही कृति ने इमोजी का भी इस्तेमाल किया। कृति के इस ट्वीट का रिप्लाई देते हुए एक यूजर ने लिखा- 'बड़े बड़े देश में ऐसी छोटी- छोटी बातें होती रहती हैं।' वहीं एक यूजर ने मजा लेते हुए लिखा- 'काश मैं और आप एक दिन एक ही लिफ्ट में फंस जाएं तो मैं कम से कम अपने दिल की बात कह सकूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
वहीं कृति ने एक दूसरा ट्वीट किया। दूसरे ट्वीट में कृति ने आयशा अहमद नाम की एक यूजर टैग करते हुए लिखा- 'मुझे बाहर निकालो, मीटिंग के लिए लेट हो रहा है।' इस पर भी कुछ लोगों ने मजा लेते हुए कमेंट्स किए। एक यूजर ने लिखा- 'रेशान मत हो, मोहब्बत मैं लेने आ रहा हूं।' तो वहीं कुछ लोगों ने एड्रेस पूछा और कहा हम लेने आ रहे हैं। कृति सेनन फिल्म 'अर्जुन पटियाला' में एक पत्रकार की भूमिका में नजर आने वाली हैं। वहीं दिलजीत एक छोटे शहर के लड़के के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म 13 सितंबर 2018 को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।