फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका पादुकोण ने नहीं मनाया 'पद्मावत' की सफलता का जश्न, जानिए कारण

Sat, 10 Feb 2018 04:40 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 10 Feb 2018 04:40 PM IST
विज्ञापन
Deepika padukone did not get any time to celebrate the success of padmaavat
दीपिका पादुकोण की फिल्म पद्मावत ने बॉक्सऑफिस पर तहलका मचाया हुआ है। फिल्म ने अब तक 230 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। जाहिर है यह जश्न मनाने वाली बात है, लेकिन दीपिका ने अभी तक जश्न नहीं मनाया है। आइए जानते हैं कि दीपिका अब तक क्यों नहीं मना पाईं कामयाबी का जश्न ?

 
Deepika padukone did not get any time to celebrate the success of padmaavat
दीपिका पादुकोण ने कहा कि पद्मावत की कामयाबी का जश्न मनाना अभी बाकी है। उन्हें लगता है कि कामयाबी की कहानी अभी खत्म नहीं हुई है। फिल्म में पद्मावती का किरदार निभाने वाली दीपिका ने संजय लीला भंसाली, रणवीर और शाहिद को फिल्म में उनके योगदान  के लिए धन्यवाद किया है।
 
Deepika padukone did not get any time to celebrate the success of padmaavat
दीपिका ने कहा 'हां यह जश्न मनाने का समय तो है लेकिन मुझे अभी तक इसका समय नहीं  मिल पाया है। इस फिल्म को लोगों का प्यार मिला है और मैं इस बात से बेहद खुश हूं। बॉक्सऑफिस पर मिली सफलता इसका सबूत है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika padukone did not get any time to celebrate the success of padmaavat
दीपिका से जब पूछा गया कि वे वैलेंटाइन डे पर क्या करने वाली हैं ? तो इस पर दीपिका ने तपाक से कहा, 'जहां तक वैलेंटाइन डे और चॉकलेट डे का सवाल है, तो मुझे लगता है कि हमें हर एक दिन सेलिब्रेट करना चाहिए। और मैं वैलेंटाइन डे पर अपनी अगली फिल्म की तैयारियों में बिजी रहने वाली हूं।' 
विज्ञापन
Deepika padukone did not get any time to celebrate the success of padmaavat
बता दें कि दीपिका की अगली फिल्म डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की 'सपना दीदी' है। यह फिल्म 'हुसैन जैदी' की किताब 'माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई' पर आधारित है। इस फिल्म में दिपिका और इरफान खान फिर एक बार साथ काम करेंगे। इससे पहले फिल्म पीकू में दोनों एक साथ आए थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed