फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कृति सेनन ने दी कोरोना को मात, फैंस को दुआएं देने के लिए कहा 'धन्यवाद'

Sat, 19 Dec 2020 08:59 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 19 Dec 2020 08:59 PM IST
विज्ञापन
Kriti Sanon Tested Negative For Coronavirus Says Thanks To Well Wishers
कृति सेनन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉलीवुड में कोरोना वायरस का कहर लगातार देखने को मिल रहा है। बीते कुछ दिनों में कई सितारे इस संक्रमण की चपेट में आ गए। हालांकि अच्छी बात ये है कि सभी सितारों ने इस वायरस को मात भी दे दी है। हाल ही में अभिनेत्री कृति सेनन ने भी कोरोना को मात दे दी है। जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने सभी फैंस का भी धन्यवाद किया है।

Kriti Sanon Tested Negative For Coronavirus Says Thanks To Well Wishers
कृति सेनन - फोटो : insatgram

दरअसल पिछले हफ्ते चंडीगढ़ में अपनी फिल्म की शूटिंग के दौरान कृति सेनन में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद उन्होंने खुद भी सोशल मडिया के जरिए इस बात की पुष्टि कर दी थी। तभी से कृति घर में ही क्वारंटीन थीं। वहीं अब खबर है कि शनिवार को एक बार फिर से कृति सेनन का कोरोना टेस्ट हुआ जिसमें उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।

Kriti Sanon Tested Negative For Coronavirus Says Thanks To Well Wishers
कृति सेनन

इसके बाद कृति सेनन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक ट्वीट भी किया। कृति ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरा कोविड-19 टेस्ट आखिरकार निगेटिव आया है। बीएमसी के अधिकारियों, माननीय असिस्टेंट कमिश्नर मिस्टर विश्वास मोटे और मेरे डॉक्टर्स का शुक्रिया कि उन्होंने मेरी मदद की और मेरा ध्यान रखा। और आप सभी का भी शुक्रिया कि आपने मुझे ढेरों दुआएं और प्यार दिया'।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kriti Sanon Tested Negative For Coronavirus Says Thanks To Well Wishers
राजकुमार राव, कृति सेनन - फोटो : Social Media

कृति के इस ट्वीट पर उनके तमाम प्रशंसक भी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कृति के फैंस और उनके दोस्त उन्हें ठीक हो जाने पर बधाई दे रहे हैं। बता दें कि कृति अभिनेता राजकुमार राव के साथ चंडीगढ़ में अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग खत्म कर मुंबई लौटी थीं। जिसके बाद उनका कोरोना वायरस टेस्ट हुआ जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

विज्ञापन
Kriti Sanon Tested Negative For Coronavirus Says Thanks To Well Wishers
वरुण धवन, नीतू सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

गौरतलब है कि कृति से पहले अभिनेता वरुण धवन और नीतू सिंह भी फिल्म 'जुग-जुग जियो' की शूटिंग के लिए चंडीगढ़ पहुंचे थे। जहां पर इन दोनों को भी कोरोना संक्रमित पाया गया था। हाल ही में नीतू सिंह और वरुण की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। जिसके बाद इन्होंने एक बार फिर से इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।

पढ़ें: जब अमिताभ बच्चन के हाथ आया 'गुलाब जामुन' और 'रसगुल्ला', बोले- 'इससे बड़ा Torture Life नहीं हो सकता'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed