बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। अमिताभ अपने फैंस के साथ अपनी कई बातें साझा करते रहते हैं। उनके फैंस भी उनकी हर एक बात को अच्छे से सुनकर प्रतिक्रिया भी देते हैं। अब हाल ही में अमिताभ ने फैंस को बताया है कि उनके लिए लाइफ का सबसे बड़ा टॉर्चर क्या है।
जब अमिताभ बच्चन के हाथ आया 'गुलाब जामुन' और 'रसगुल्ला', बोले- 'इससे बड़ा Torture Life नहीं हो सकता'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति को होस्ट कर रहे हैं। इस दौरान अमिताभ कई किस्से फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। इसके अलावा अमिताभ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरों को साझा करते रहते हैं। इन तस्वीरों में खास होता है इसके साथ लिखा हुआ कैप्शन।
अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए अपनी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में अमिताभ के एक हाथ में गुलाब जामुन और दूसरे हाथ में रसगुल्ला है। इन तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन में अमिताभ ने लिखा, 'जब मीठा खाना छोड़ दिया तब शूट पे, हाथ में पकड़ा दिया रसगुल्ला और गुलाब जामुन और कहा ऐसा एक्सप्रेशन देना कि अभी अभी खाकर बहुत स्वादिष्ट लग रहा है। इससे बड़ा टॉर्चर लाइफ में नहीं हो सकता'।
T 3757 - जब मीठा खाना छोड़ दिया तब shoot पे , हाथ में पकड़ा दिया rasgulla और gulab jamun और कहा ऐसा expression देना , की अभी अभी खा के बहुत स्वादिष्ट लगा है !!
इससे बड़ा torture life में नहीं हो सकता .... 😟😟😟😟😟 pic.twitter.com/p2lBn1MdBv
अमिताभ की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इसे उनके फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं। अमिताभ की तस्वीर में लिखा कैप्शन सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। कई फैंस उनकी इस तस्वीर पर कमेंट कर उनके दर्द को बांट रहे हैं। बता दें कि अमिताभ इसके अलावा खुद से जुड़े कई किस्से केबीसी के सेट पर भी साझा करते रहते हैं।
हाल ही में उन्होंने केबीसी के सेट पर अपने स्कूल के दिनों का एक किस्सा भी सुनाया। शो के कर्मफल एपिसोड में इस बात बोमन ईरानी भी शामिल हुए थे। इस दौरान स्कूल के दिनों की बात करते हुए अमिताभ ने एक किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया, 'एक दुर्घटना हो गई थी मेरे साथ। एक रॉक वाइपर (सांप) निकल आया था। हम चार लोग थे। उसने हम पर हमला कर दिया। हम सब भागे वहां से। तभी सड़क के दूसरी ओर हमने देखा एक शिकारी जा रहा था। हमने उससे कहा कि वहां सांप निकल आया है। तब उसने गोली निकाली और उसे मार दिया। मुझे लगा कि यह तो बहुत बड़ी चीज हो गई। मैंने अपनी हॉकी स्टिक निकाली और सांप को उस पर लटकाकर स्कूल पहुंचे। थोड़ी देर के बाद प्रिसिंपल साहब आए और कहा कि अच्छा ये सांप मारा है आपने। अंदर आ जाइए और बेंत पड़ेगी आपको छह।'
पढ़ें: करण जौहर के पास नहीं है 2019 में हुई पार्टी का वीडियो, NCB से बोले- 'डिवाइस खो गया है'