{"_id":"5fddfe838ebc3e3dcf01d91e","slug":"urmila-matondkar-slams-trollers-who-called-her-husband-terrorist-and-pakistani","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्रोलर्स पर भड़कीं उर्मिला मातोंडकर, कहा- मेरे पति को पाकिस्तानी और आतंकवादी कहा गया...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ट्रोलर्स पर भड़कीं उर्मिला मातोंडकर, कहा- मेरे पति को पाकिस्तानी और आतंकवादी कहा गया...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म एक्ट्रेस और शिवसेना नेता उर्मिता मातोंडकर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्हें ट्रोल करने वालों पर भड़ास निकाली है। कश्मीरी बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन अख्तर मीर से शादी के बाद उर्मिला के धर्म पर कई सवाल उठाए जा रहे हैं। इतना ही नहीं उनकी विकिपिडिया पर भी जानकारी से छेड़छाड़ की गई है जिसमें ये दावा किया गया कि उर्मिला ने शादी के बाद धर्म परिवर्तन करके मुस्लिम धर्म अपना लिया है। साथ ही ये भी कहा गया है कि मोहसिन से शादी के बाद उर्मिला ने अपना नाम मरियम अख्तर मीर रख लिया है। अब इन सारी बातों पर उर्मिला ने खुलकर जवाब दिया है।
2 of 5
उर्मिला मातोंडकर-मोहसिन अख्तर
एक ऑनलाइन शो में शुक्रवार रात बातचीत के दौरान शिवसेना नेता ने कहा कि, 'राजनीति महिलाओं समेत सभी के लिए 'जहरीली' बन चुकी है और वह इस बात को राजनीति में शामिल होने के दौरान जानती थीं। राजनीति की दुनिया में महिलाओं को आसानी से निशाना बनाया जाता है'।
3 of 5
urmila matondkar
उर्मिला ने आगे कहा कि, 'जब से उन्होंने कश्मीरी मुस्लिम परिवार में शादी की है, लोग उन पर लगातार निशाना साध रहे हैं। ट्रोलर्स लगातार मोहसिन और उनके परिवार पर टिप्पणी कर रहे हैं जो की बहुत गलत है। मेरे पति को आतंकवादी और पाकिस्तानी कहा गया। क्या इसकी कोई सीमा है कि ये सब कहां तक जाएगा'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
urmila matondkar
शिवसेना नेता ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि, 'उन लोगों ने विकिपिडिया पेज पर जाकर ये तक लिख दिया की मेरी मां का नाम रुखसाना अहमद है और मेरे पिता का नाम शिविंदर सिंह है। मैं उन दो लोगों के बारे में जानती भी नहीं जो भारत में कहीं रह रहे होंगे जिनकी ये हरकत है। मेरे पिता का नाम श्रीकांत मातोंडकर है और मेरी मां का नाम सुनीता मातोंडकर हैं'।
विज्ञापन
5 of 5
urmila matondkar
धर्म बदलने वाली बात पर उर्मिला ने कहा कि, 'मेरे पति सिर्फ मुस्लिम नहीं बल्कि कश्मीरी मुस्लिम हैं। हम दोनों अपने अपने धर्म का पालन करते हैं। उन्होंने कहा कि वो उस समय डर गईं थी जब उनके पति को लोगों ने आतंकवादी और पाकिस्तानी कहा था। उर्मिला ने कहा कि मुझे बातों से फर्क नहीं पड़ता लेकिन संवेदनशील होना औरत की सबसे मजबूत कड़ी होती है। ऐसे एहसास का होना है मुझे एक औरत बनाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।