फिल्म की डिमांड के हिसाब से आपने एक्टर्स को अपना लुक बदलते हुए खूब देखा होगा लेकिन कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं जिनको फिल्म के लिए अपना वजह बढ़ाने में भी कोई गुरेज नहीं रहा। स्लिम और फिट दिखने के लिए स्टार्स काफी मेहनत भी करते हैं। लेकिन कई बार इन कलाकारों को फिल्म के रोल के लिए अपना वजन बढ़ाना पड़ता है। कंगना रनौत से लेकर आमिर खान, भूमि पेडनेकर तक आपको ढेरों ऐसे कलाकार मिल जाएंगे जिन्होंने किरदार में ढलने के लिए अपना वजन बढ़ाया।
फिल्म के लिए हद से गुजर गए ये स्टार्स, भूमि पेडनेकर ने बढ़ाया इतना वजन, फैंस पहचान ही नहीं पाए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर खान
सबसे पहले बात करते हैं आमिर खान की। मिस्टर परफेक्टनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान ने फिल्म दंगल के लिए अपना वजह करीब 100 किलो किया था। फिल्म को अपार सफलता मिली थी। साथ ही आमिर की एक्टिंग को भी काफी पसंद किया गया था।
भूमि पेडनेकर
'दम लगा के हइशा' के लिए भूमि पेडनेकर ने 30 किलो वजन बढ़ाया था। इस फिल्म में भूमि ने एक मोटी लड़की का किरदार निभाया था जिसकी शादी में मोटापे की वहज से बहुत दिक्कतें आती हैं। फिल्म के बाद उन्होंने वापस अपना फिगर मेंटेन भी कर लिया। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।
कंगना रनौत
कंगना रनौत ने अपनी आने वाली फिल्म थलाइवी में जयललिता के किरदार के लिए 10 किलो वजन बढ़ाया है। इस फिल्म के लिए कंगना बहुत मेहनत कर रही हैं। हाल ही में कंगना का 'थलाइवी' से नया लुक सामने आया था। जिसमें वह क्लासिकल डांसर के रुप में नजर आ रही थीं।