फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: मास्क लगाकर 'कोरोना वायरस' से बचती नजर आईं कृति सेनन, प्लेन में अकेले किया सफर

Fri, 06 Mar 2020 01:37 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 06 Mar 2020 01:37 PM IST
विज्ञापन
Kriti Sanon Wore Mask as Fear of Corona Virus Video Goes Viral in Social Media
कृति सेनन - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस का डर इन दिनों हर किसी के मन में बैठा है। इस वायरस से आम से लेकर खास लोग तक सभी सहमे हुए हैं। बॉलीवुड का गलियारा भी इससे अछूता नहीं रहा। बॉलीवुड में भी सेलिब्रिटीज इस वायरस के खतरे से बचने के लिए मास्क लगाकर घूम रहे हैं। चाहे बात करें मलाइका की, सनी लियोनी, परिणीति चोपड़ा या बाहुबली फेम प्रभास की। अब हाल ही में एक और अभिनेत्री मास्क लगाकर देखी गई हैं।

Kriti Sanon Wore Mask as Fear of Corona Virus Video Goes Viral in Social Media
kriti sanon - फोटो : kriti sanon

कोरोना के डर से कई अभिनेता-अभिनेत्रियों ने जहां फिल्म की शूटिंग को रीशेड्यूल कर लिया है। तो वहीं कई एक्टर्स मास्क लगाकर घूमते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।  हाल ही में अभिनेत्री कृति सेनन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कृति मास्क लगाकर बैठी हुई हैं। कृति हवाई यात्रा कर कही जा रही हैं। इस दौरान प्लेन में एक भी को-पैसेंजर दिखाई नहीं दे रहे हैं। एक सीट पर सिर्फ कृति बैठी हुई हैं।

Kriti Sanon Wore Mask as Fear of Corona Virus Video Goes Viral in Social Media
kriti sanon - फोटो : kriti sanon

कृति का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वुम्पला के इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया गया है। इस वीडियो को अब तक एक लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। बता दें कि कोरोना वायरस से फिल्म जगत को भी काफी नुकसान हुआ है। दुनियाभर की फिल्म इंडस्ट्री को करीब 500 डॉलर का नुकसान पहुंचा है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

😲😲 Look at that!!! The plane’s empty... and Kriti Sanon’s braving it out with a mask 😱😱 FOLLOW 👉 @voompla INQUIRIES 👉 @ppbakshi . #voompla #bollywood #kritisanon #bollywoodstyle #bollywoodfashion #mumbaidiaries #delhidiaries #indianactress #bollywoodactress #bollywoodactresses

A post shared by Voompla (@voompla) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Kriti Sanon Wore Mask as Fear of Corona Virus Video Goes Viral in Social Media
Kriti Sanon - फोटो : instagram

बात करें कृति के वर्कफ्रंट की तो कृति जल्द ही फिल्म 'मिमी' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वो एक प्रेग्नेंट महिला का किरदार निभा रही हैं। कृति की ये फिल्म सरोगेसी पर आधारित है। यह फिल्म साल 2011 में आई नेशनल अवॉर्ड विनर 'माला आई वह्हायचय' की रीमेक है।

विज्ञापन
Kriti Sanon Wore Mask as Fear of Corona Virus Video Goes Viral in Social Media
Kriti Sanon - फोटो : instagram

कृति सेनन ने 'हीरोपंती' के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था। पहली फिल्म में उनके साथ अभिनेता टाइगर श्रॉफ भी नजर आए थे। इसके बाद कृति शाहरुख और काजोल अभिनेत फिल्म 'दिलवाले' में नजर आई थीं। इसके बाद उनकी फिल्मों का ग्राफ लगातार बढ़ता ही गया। इसके बाद उन्होंने 'बरेली की बर्फी', 'लुका छुप्पी', 'हाउसफुल 4' और 'पानीपत जैसी कई फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग दिखाई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed