फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर में सड़ी हुई मिली थी 'रज्जो' फिल्म की इस हीरोइन की लाश, मर्डर के बाद हत्यारों ने किया था ये काम

Thu, 03 Jun 2021 04:43 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 03 Jun 2021 04:43 PM IST
विज्ञापन
Kritika Chaudhary Rajjo Actress Who Murderd Under Mysterious Circumstances her decomposed body was found in apartment
कृतिका चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में कई लोग अपनी किस्मत बनाने आते हैं। लेकिन कुछ ही इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो पाते हैं। इन्हीं स्ट्रगलर में एक नाम कृतिका चौधरी का था। साल 2013 में रिलीज हुई रज्जो फिल्म में कृतिका चौधरी ने कंगना रणौत की दोस्त की भूमिका निभाई थी। वह क्राइम सीरियल ‘सावधान इंडिया’ समेत बालाजी प्रोडक्शन के कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी थीं। लेकिन कौन जानता था एक दिन उनकी ऐसी बेरहमी से हत्या कर दी जाएगी।



फ्लैट में बदबू आने के बाद पड़ोसियों को पता चला था
कृतिका की उनके अपार्टमेंट में ही घुसकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने कृतिका की बॉडी को उनके फ्लैट से बरामद किया था। वह घर में अकेली रहती थी। अचानक फ्लैट से बदबू आने लगी तो आसपास के लोगों ने पुलिस को खबर दी थी। कैसे हुई थी कृतिका की हत्या और किन लोगों को किया गया था गिरफ्तार आइए जानते हैं...

Kritika Chaudhary Rajjo Actress Who Murderd Under Mysterious Circumstances her decomposed body was found in apartment
कृतिका चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

कृतिका की हत्या सोची समझी साजिश के तहत की गई थी। पुलिस के मुताबिक, कृतिका का शव सड़ गया था। कमरे का एसी ऑन था। एसी इसलिए खुला छोड़ा गया था जिससे शव की बदबू बाहर ना जा पाए। मर्डर के तीन-चार दिन बाद तक लाश अभिनेत्री के घर में ही सड़ती रही थी। इसीलिए शव से बदबू आनी शुरू हो गई थी। 

Kritika Chaudhary Rajjo Actress Who Murderd Under Mysterious Circumstances her decomposed body was found in apartment
कृतिका चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

कृतिका की हत्या की गुत्थी सुलझाना मुंबई पुलिस के लिए बहुत बड़ी चुनौती थी क्योंकि किसी को नहीं पता था कि उस दिन बंद कमरे में क्या हुआ था। इसके लिए क्राइम ब्रांच की कई टीमें लगाई गई थीं। सीसीटीवी की जांच और लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने इस मामले में दो लोगो को हिरासत में लिया था। इसके बाद जाकर इस केस की गुत्थी सुलझ पाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kritika Chaudhary Rajjo Actress Who Murderd Under Mysterious Circumstances her decomposed body was found in apartment
कृतिका चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

मर्डर के दो आरोपियों शकील नसीम और वासुदास ने पुलिस को बताया कि छह हजार रुपये के विवाद में उन्होंने कृतिका की हत्या की थी। कृतिका की हत्या पांचों उंगलियो में पहने जाने वाले नुकीले पंजे से की गई थी। जांच में पुलिस को मर्डर वैपन भी बरामद हुआ था।

विज्ञापन
Kritika Chaudhary Rajjo Actress Who Murderd Under Mysterious Circumstances her decomposed body was found in apartment
कृतिका चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

6 हजार रुपये के लिए हुई थी हत्या

आरोपियों ने पुलिस को बताया था कि कृतिका हर महीने ड्रग्स खरीदती थीं। कृतिका का उठना-बैठना ड्रग्स से जुड़े लोगों के साथ था। इसी सिलसिले में कृतिका का उनसे झगड़ा हुआ था और दोनों लोग 12 जून की रात मामले को सुलझाने के बहाने उनके घर पहुंचे थे। उन्होंने कृतिका से 6 हजार रुपये की पेमेंट देने की बात कही। कृतिका ने नोटबंदी का बहाना बनाकर पैसे देने से इनकार कर दिया। इसी बीच विवाद बढ़ गया और एक शख्स ने हाथ में पहनने वाली नकल से कृतिका पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed