टीवी शो 'कितनी मोहब्बत है' और 'कुछ तो लोग कहेंगे' से लेकर वेब सीरीज 'तांडव', 'बंबई मेरी जान' और 'ग्यारह ग्यारह' तक, कृतिका कामरा ने हमेशा अपने शानदार अभिनय से दर्शकों और आलोचकों को प्रभावित किया है। इसी बीच अभिनेत्री ने मनोरंजन इंडस्ट्री के चर्चित विषय नेपोटिज्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कृतिका ने हालिया बयान में साझा किया कि वह इस बहस से कितनी सहमत हैं। आइए अभिनेत्री के विचार पर गौर फरमा लेते हैं-
Kritika Kamra: 'दर्शक ही आपकी किस्मत का फैसला करते हैं.,' नेपोटिज्म की बहस पर दिल जीत रहा कृतिका कामरा का जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृतिका कामरा ने हाल ही में कहा कि वह हिंदी इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर चल रही बहस से सहमत नहीं हैं और अपनी सफलता का श्रेय अपनी मेहनत, लगन और कला में अपने अटूट विश्वास को देती हैं। नेपोटिज्म की बहस पर अपने विचार साझा करते हुए, कृतिका ने एक बयान में कहा, 'मैंने हमेशा अपने काम से जवाब देने में विश्वास किया है। मैं किसी भी कनेक्शन या पारिवारिक संबंधों के कारण यहां नहीं पहुंची हूं।'
कृतिका कामरा ने अपनी बात में जोड़ा, 'मुझे जो भी अवसर मिला है, वह सालों की कड़ी मेहनत और दृढ़ता का परिणाम रहा है। मुझे नहीं लगता कि नेपोटिज्म की बहस में फंसना फायदेमंद है, क्योंकि आखिरकार, दर्शक ही आपकी किस्मत का फैसला करते हैं। मैं उन शानदार भूमिकाओं के लिए आभारी हूं जो मुझे मिली हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि आप इस इंडस्ट्री में एक बाहरी व्यक्ति होकर भी काम के अवसर पा सकते हैं।'
BIFF 2024: हीरामंडी को दो श्रेणी में मिला नामांकन, जीजी प्रीसिंक्ट से होगी टक्कर, देखें पूरी सूची
कृतिका कामरा को हाल ही में जी5 की वेब सीरीज 'ग्यारह ग्यारह' में देखा गया। उन्होंने फैंटेसी क्राइम थ्रिलर शो में पुलिस वामिका रावत की भूमिका निभाई, जो कोरियाई सीरीज 'सिग्नल' का आधिकारिक हिंदी रीमेक था। करण जौहर और गुनीत मोंगा द्वारा अपने बैनर धर्माटिक एंटरटेनमेंट और सिख्या एंटरटेनमेंट के तहत निर्मित 'ग्यारह ग्यारह' में राघव जुयाल और धैर्य करवा भी पुलिस की भूमिका में हैं। सीरीज में तीनों 1991 से 2016 तक अलग-अलग समयसीमा में हत्या के मामलों को सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं।
Emergency: 'इमरजेंसी' को नहीं मिली सेंसर बोर्ड से हरी झंडी, रिलीज की अटकलों पर कंगना रणौत ने किया बड़ा खुलासा
आने वाले दिनों में भी कृतिका कामरा काफी ज्यादा बिजी रहने वाली हैं। अभिनेत्री की पाइपलाइन में कुछ बेहतरीन प्रोजेक्ट्स हैं। कृतिका कामरा जल्द ही विजय वर्मा के साथ प्राइम वीडियो के शो 'मटका किंग' में नजर आएंगी। इसके अलावा उन्हें प्रतीक गांधी के साथ नेटफ्लिक्स की जासूसी थ्रिलर 'फॉर योर आइज ओनली' में भी देखा जाएगा।