फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खान वर्सेज खान: सलमान पर केआरके ने फिर बोला हमला, कहा- इसका करियर बर्बाद कर सड़क पर ले आऊंगा

Sat, 29 May 2021 04:13 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 29 May 2021 04:13 PM IST
विज्ञापन
KRK again attacked on Salman khan said i will destroy his career as he destroyed others
सलमान खान, कमाल आर खान - फोटो : सोशल मीडिया

केआरके बनाम एसके की जंग में एक बार फिर कमाल आर खान अपने ट्वीट को लेकर चर्चा में आ गए हैं। बता दें कि कमाल राशिद खान पर सलमान खान की तरफ से मानहानि का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस पर केआरके का कहना था कि उन्होंने सलमान की फिल्म 'राधे' की खराब समीक्षा की इसलिए ऐसा हुआ है। वहीं डीएसके लीगल की तरफ से बायन जारी कर ये साफ कर दिया गया कि ये मुकदमा फिल्म राधे की खराब समीक्षा की वजह से नहीं बल्कि केआरके द्वारा सलमान खान को भ्रष्ट बताने और तमाम गलत आरोप लगाने के चलते किया गया है।



सलमान खान पर हमलावर हुए कमाल आर खान

इसके बाद से ही वो सलमान पर लगातार अक्रामक हो रहे हैं और ट्वीट कर रहे हैं। अब कमाल आर खान ने कहा है कि बॉलीवुड के लोग उनके समर्थन में उतर आए हैं। साथ ही उन्होंने ट्वीट कर सलमान को लेकर कई बातें कहीं।

KRK again attacked on Salman khan said i will destroy his career as he destroyed others
कमाल आर खान - फोटो : सोशल मीडिया

कमाल आर खान ने सलमान पर अगला हमला करते हुए कहा है कि 20 से भी ज्यादा बॉलीवुड सितारों ने इस विवाद में उनका साथ दिया है। केआरके ने लिखा, 'उन्होंने(सितारों) कहा कि उनके अंदर वो करने की हिम्मत नहीं जो मैं कर रहा हूं क्योंकि वो अभिनेता ( सलमान) से सीधे पंगा नहीं लेना चाहते थे। वो उन्हें अपना दुश्मन बनाने से डरते थे। मैंने उनसे कहा- आप सभी का धन्यवाद'।



KRK again attacked on Salman khan said i will destroy his career as he destroyed others
सलमान खान, केआरके - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें कि हाल ही में केआरके ने ट्वीट में बिना सलमान का नाम लिए कहा था कि उन्होंने बहुत से लोगों का करियर बर्बाद किया है। केआरके ने लिखा-,'जिसने भी उसके खिलाफ बोला है उसने उस व्यक्ति का करियर बर्बाद कर दिया, मैं इसका करियर चौपट करके इसको सड़क पर लाऊंगा।



विज्ञापन
विज्ञापन
KRK again attacked on Salman khan said i will destroy his career as he destroyed others
सलमान खान - फोटो : Instagram

केआरके ने आगे लिखा कि, 'अब मुझे बॉलीवुड से बहुत से कॉल आ रहे हैं। बहुत से लोग ट्वीट कर सजेशन मांग रहे हैं। बहुत से लोगों ने मुझसे ये भी कहा कि भाई बचके रहना ये तुमको मरवा देगा। आप सभी की चिंता के लिए धन्यवाद, लेकिन मैं फिर भी इससे नहीं डरता। मैं सच के लिए लड़ता रहूंगा'।





विज्ञापन
KRK again attacked on Salman khan said i will destroy his career as he destroyed others
कमाल आर खान - फोटो : कमाल आर खान

बता दें कि पहले केआरके ने कहा था कि अब वो सलमान की फिल्म की समीक्षा नहीं करेंगे। वहीं कुछ समय बाद उन्होंने अपनी बातों को वापस ले लिया और कहा कि वो हर हाल में उनकी फिल्मों की समीक्षा करना नहीं छोड़ेंगे। केआरके का शुरू से यही कहना रहा है कि उन पर केस फिल्म की खराब समीक्षा के कारण किया गया है। वहीं सलमान के वकील ने अपने बयान में ये साफ कर दिया था कि ‘ये मुकदमा प्रतिवादी के लगातार उन अपमानजनक आरोपों के चलते किया गया है जिसमें वह सलमान खान को भ्रष्ट बताते रहे हैं और उनके ब्रांड बीइंग ह्यूमन का संबंध धोखाधड़ी, बेईमानी और मनी लॉन्ड्रिंग से जोड़ते रहे हैं।’ अब देखना होगा कि ये विवाद किस मोड़ पर जाकर खत्म होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed