बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अपने अभिनय के अलावा खूबसूरत ड्रेसिंग सेंस के लिए भी मशहूर हैं। इंडियन आउटफिट हो या वेस्टर्न ड्रेसेस अभिनेत्रियां हर लुक में कहर ढाती हैं। लेकिन कभी-कभी ये हसीनाएं कुछ ऐसी ड्रेसेस कैरी कर लेती हैं कि लोग इन्हें देखकर हैरान रह जाते हैं। सिर्फ यही नहीं एक्ट्रेसेस को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है और उनके ऊपर मीम्स भी खूब बनते हैं। आज हम कुछ ऐसी ही बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जिनके निराले ड्रेसिंग स्टाइल ने लोगों को हैरान कर दिया। सिर्फ यही नहीं इन एक्ट्रेसेस का लोगों ने काफी मजाक भी बनाया। इस लिस्ट में बॉलीवुड की टॉप हीरोइनें शामिल हैं। इसके अलावा एक ऐसी भी एक्ट्रेस का इस लिस्ट में नाम शामिल हैं, जिनपर अपनी ड्रेस के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान करने का आरोप लगा था। तो चलिए आपको दिखाते हैं बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के अबीज फैशन स्टाइल, जिसे देखकर लोगों ने पकड़ लिया अपना सिर...
फैशन: अजीबो गरीब ड्रेस पहन चर्चा में आईं ये अभिनेत्रियां, किसी के कपड़े की परदे से हुई तुलना तो कोई जमकर हुआ ट्रोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐश्वर्या राय
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय अपने एक्टिंग और अपने स्टाइल से करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। लेकिन कभी-कभी ऐश ने भी ऐसी ड्रेस कैरी की है, जब लोग उन्हें देखकर हैरान रह गए। साल 2019 में फैशन की राजधानी पेरिस में ऐश्वर्या राय बच्चन फैशन वीक अटेंड करने के लिए इस स्टाइल में पहुंची थीं। जिसमें उनका जमकर मजाक उड़ा था। सिर्फ एक बार नहीं, 72वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए ऐश्वर्या ने ड्यूल गोल्डन मर्मेड फिश कट गाउन को चुना था। कुछ लोगों ने इसे डरावना और भयानक कहकर ऐश के लुक को जमकर ट्रोल किया था।
दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण सबसे महंगी अभिनेत्री भी कही जाती हैं। लेटेस्ट फैशन ट्रेंड्स और स्टाइल्स से हमेशा अपडेट रहने वालीं दीपिका पादुकोण भी अपने अजीब फैशन के कारण ट्रोलर्स के निशाने पर आ चुकी हैं। कई फैशन वीक का हिस्सा रह चुकीं दीपिका की अतरंगी ड्रेसेस को देखकर लोगों ने सोशल मीडिया पर उनका काफी मजाक उड़ाया था।
प्रियंका चोपड़ा
ग्लोबल स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। साल 2019 में जब प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ मेट गाला रेड कार्पेट पर चलीं, तो उन्हें देखकर लोग हैरान रह गए थे। यहां तक कि प्रियंका चोपड़ा को लोगों ने 'चुड़ैल' तक कह डाला था। एक्ट्रेस को लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई थी।
सोनम कपूर
बॉलीवुड में एक्ट्रेस सोनम कपूर 'फैशन डीवा' के नाम से मशहूर हैं। वो बोल्ड फैशन को इतने कॉन्फिडेंस के साथ कैरी करती हैं कि उन्हें बॉलीवुड की फैशनिस्टा भी कहा जाता है। लेकिन कभी-कभी सोनम कपूर भी अपने अनोखे फैशन के कारण यूजर्स के हत्थे चढ़ चुकी हैं। सोनम ने हार्पर्स बाजार इंडिया मैगजीन के कवरशूट के लिए फोटोशूट कराया था। इस फोटोशूट में उनका अजीब ढंग किसी को खास पसंद नहीं आया और उन्हें लोगों ने जमकर ट्रोल कर दिया। लोगों ने उनकी इस ड्रेस को पर्दा तक कह डाला था।