केआरके उर्फ कमाल आर खान अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। वह बॉलीवुड स्टार्स पर तो तंज कसते ही हैं साथ ही कई बार ऐसी बात भी कह जाते हैं कि लोग हैरान होने के साथ ही उनकी फटकार भी लगा देते हैं। लेटेस्ट ट्वीट में कमाल आर खान ने एक बार फिर से दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का नाम लिया है और कहा है कि उन्हें धमकाया जा रहा है।
Krk: केआरके को किसने दी जान से मारने की धमकी? बोले- जब मुझे तो...शायद सुशांत को भी मारा गया होगा!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमाल राशिद खान ने पहला ट्वीट किया और लिखा- "आप सभी तथाकथित सुपर स्टार प्रति फिल्म 125 करोड़ चार्ज करते हैं, और फिर एक ही क्रिटिक के रिव्यू से डर जाते हो, इसलिए आप अपनी बकवास फिल्मों को सुपरहिट बनाने के लिए उसे (केआरके) मारना चाहते हैं। तो मेरे लिए आप सुपरस्टार नहीं बल्कि बुखारी हैं। ऐसी दयनीय जिंदगी पर आ थू।" वहीं इसके बाद किए ट्वीट में एक बार फिर से वह सुशांत सिंह को लेकर बॉलीवुड पर निशाना साधते दिखे।
केआरके ने दूसरा ट्वीट किया और लिखा- "अगर मुझे धमकाया जा रहा है तो फिर सुशांत सिंह को भी धमकाया गया होगा! अगर मुझे मारने की कोशिश की जा रही है तो फिर शायद सुशांत को भी मारा गया होगा।" फिलहाल केआरके की बातों में कितनी सच्चाई है यह तो वही जानते हैं लेकिन अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का नाम बीच में लाने की वजह से यूजर्स ने कमाल आर खान को खरी-खोटी सुनाना शुरू कर दिया है।
Kangana Ranaut: संसद परिसर में 'इमरजेंसी' की शूटिंग करना चाहती हैं कंगना रणौत, लोकसभा सचिवालय से मांगी अनुमति
सुशांत का नाम लेने पर यूजर्स ने लगाई क्लास
एक यूजर ने केआरके के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- "सुशांत के नाम पर कब तक अपनी रोटी सेंकते रहोगे"। वहीं दूसरे ने लिखा- "सुशांत सर के बाल के बराबर भी नहीं है चिंदी"। इसी तरह एक अन्य ने लिखा- "सुशांत सिंह के नाम से पब्लिसिटी मत लो तुमने खुद उसको बहुत बुरा भला बोला है।" अन्य भी इसी तरह से प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Janhvi Kapoor: शिखर पहाड़िया और जान्हवी कपूर का फिर धड़क रहा एक दूसरे के लिए दिल? वीडियो हुआ वायरल