फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KRK: केआरके ने फिल्म 'भेड़िया' को लेकर उड़ाया वरुण धवन का मजाक, राहुल रॉय की फिल्म जुनून से की तुलना

Wed, 19 Oct 2022 07:24 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 19 Oct 2022 07:24 PM IST
विज्ञापन
Krk aka Kamaal R Khan slams Varun Dhawan for his upcoming film Bhediya
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

केआरके उर्फ कमाल आर खान बॉलीवुड स्टार्स की खिंचाई करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। इसी क्रम में वह कुछ ऐसा भी कह जाते हैं कि उन्हें ट्रोल भी होना पड़ता है, यहां तक कि इसी के चलते वह कई बार बड़े विवादों का सामना भी कर चुके हैं लेकिन केआरके किसी भी फिल्म को लेकर वह अपनी प्रतिक्रिया जरूर देते हैं। फिलहाल इन दिनों वरुण धवन की फिल्म 'भेड़िया' काफी चर्चा में है। आज फिल्म का ट्रेलर भी आज रिलीज कर दिया गया है। जिसके बाद कमाल आर खान ने ट्वीट कर अभिनेता का मजाक बनाने के साथ ही अप्रत्यक्ष रूप से फिल्म को डिजास्टर भी करार दे दिया है।


 

Pathaan: दो नवंबर को शाहरुख खान देंगे फैंस को तोहफा? ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा 'पठान टीजर'

 

Krk aka Kamaal R Khan slams Varun Dhawan for his upcoming film Bhediya
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

वरुण धवन की फिल्म 'भेड़िया' का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। जिसमें देखा जा सकता है कि वरुण धवन को भेड़िया काट लेता है, जिसके बाद उनके अंदर बदलाव होने लगते हैं। अब इसी को लेकर केआरके ने अभिनेता पर तंज कसा है।

Madhuri Dixit: माधुरी ने की ओटीटी की तारीफ, बोलीं- इसकी वजह से ‘माजा मा’ जैसी बोल्ड फिल्में बनाना हुआ संभव

Krk aka Kamaal R Khan slams Varun Dhawan for his upcoming film Bhediya
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

केआरके ने अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा- "भेड़िये ने वरुण धवन को काट लिया तो अब वरुण रात में भेड़िया बन जाते हैं, लोगों को खाने के लिए। क्यों भेड़िया भूत था क्या? इसके आगे केआरके ने लिखा- "30 साल पहले राहुल रॉय की फिल्म 'जुनून' रिलीज हुई थी और वह एक डिजास्टर थी। राहुल नाइट मैं टाइगर बन जाता था। यानी 30 साल बाद राहुल की जगह वरुण ने ली है"। इसी के साथ केआरके ने हंसी वाला इमोजी भी ड्रॉप किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Krk aka Kamaal R Khan slams Varun Dhawan for his upcoming film Bhediya
भेड़िया - फोटो : सोशल मीडिया

बात करें फिल्म भेड़िया की तो इसे अमर कौशिक के द्वारा निर्देशित और दिनेश विजान द्वारा निर्मित किया गया है। वहीं फिल्म का लेखन निरेन भट्ट द्वारा किया गया है। वरुण धवन के अलावा फिल्म में कृति सेनन, दीपक डोबरियाल और अभिषेक बनर्जी नजर आने वाले हैं। बता दें कि 'भेड़िया' 25 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में 2डी और 3डी में रिलीज हो रही है।

Adipurush: आलोचनाओं के बाद भी ओम राउत के काम के दीवाने हुए निर्माता भूषण कुमार, दिया करोड़ों रुपये का गिफ्ट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed