फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Phone Bhoot: फिल्म के प्रमोशन इवेंट में कटरीना ने किया भंगड़ा, फैंस बोले-पंजाबी मुंडे से शादी कर यह तो बनता है

Wed, 19 Oct 2022 07:09 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 19 Oct 2022 07:09 PM IST
विज्ञापन
Phone Bhoot: Katrina kaif dance at dhol in promotion event of film starring ishaan khattar siddhant Chaturvedi
कटरीना कैफ - फोटो : insta

बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार कटरीना कैफ इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'फोन भूत' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म अब जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। ऐसे में जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट पास आती जा रही है, वैसे-वैसे 'फोन भूत' की पूरी टीम का प्रचार-प्रसार और तेजी से आगे बढ़ रहा है। कटरीना, ईशान और सिद्धांत अलग-अलग ईवेंट्स में अपनी फिल्म को प्रमोट करने पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में हाल ही में फिल्म के तीनों कलाकार एक प्रमोशनल इवेंट में पहुंचे, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कटरीना कैफ का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है, जो यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है।

Phone Bhoot: Katrina kaif dance at dhol in promotion event of film starring ishaan khattar siddhant Chaturvedi
फोन भूत - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड में बीते काफी वर्षों से अपने हुनर का जलवा दिखाने वाली कटरीना कैफ एक लंबे गैप के बाद बिग स्क्रीन्स पर वापसी कर रही हैं। उनकी हॉरर कॉमेडी फिल्म 'फोन भूत' कुछ ही दिनों में सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही हैं। ऐसे में अपनी फिल्म के प्रमोशन में कटरीना से लेकर ईशान और सिद्धांत तीनों ने  दिन रात एक किए हुए हैं। अलग-अलग जगहों पर 'फोन भूत' का प्रमोशन करने पहुंच रही कटरीना ने इस बार अपना एक अनोखा मगर दिलचस्प अंदाज दिखाकर सबको हैरान कर दिया है। दरअसल, अभिनेत्री ने इस बार कुछ ऐसा कर दिया है, जिसके बाद हर कोई कटरीना को पंजाबन बहू बुला रहा है।
शर्लिन चोपड़ा ने साजिद खान के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत, बिग बॉस का टेलीकास्ट रोकने के लिए केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

Phone Bhoot: Katrina kaif dance at dhol in promotion event of film starring ishaan khattar siddhant Chaturvedi
फोन भूत - फोटो : social media

दरअसल, इंस्टाग्राम पर 'फोन भूत' के प्रमोशन के दौरान एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर ने ढोल पर डांस करते हुए एंट्री ली थी। उन दोनों को ढोल पर भंगड़ा पाते देख कटरीना कैफ से रहा नहीं गया और अभिनेत्री ने शॉर्ट ड्रेस और हाई हील्स में ऐसा भंगड़ा पाया की वहां मौजूद सभी देखते रह गए। कटरीना का ऐसा रूप लोगों ने पहली बार देखा है। इसे देखने के बाद सभी यही कह रहे हैं कि विक्की कौशल जैसे गबरू पंजाबी से शादी कर कटरीना पर उनका रंग चढ़ना लाजमी था।  
Allu Arjun-Ram Charan: बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे अल्लू अर्जुन और राम चरण, फिल्म का नाम भी हो गया तय!

विज्ञापन
विज्ञापन
Phone Bhoot: Katrina kaif dance at dhol in promotion event of film starring ishaan khattar siddhant Chaturvedi
फोन भूत - फोटो : सोशल मीडिया

कटरीना कैफ का यह पंजाबी स्टाइल लोगों के दिलों को छू रहा है। अभिनेत्री के फैंस लगातार उनकी इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। इतना ही नहीं बहुत से फैंस तो कटरीना में आए इस बदलाव का पूरा श्रेय विक्की कौशल को दे रहे हैं। एक फैन ने कमेंट कर लिखा, 'पंजाबी के साथ शादी करके इतना तो करना बनता है।' बात कटरीना की आने वाली फिल्म की करें तो, 'फोन भूत' 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसमें कटरीना पहली भूतनी के रोल में नजर आने वाली हैं।
Bollywood Gossips: जब फैन की डांट पर अरुण गोविल ने छोड़ दी थी सिगरेट, क्या आपने सुना 'राम' से जुड़ा यह किस्सा?

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed