पिछले कई दिनों से केआरके (कमाल राशिद खान) सुर्खियों में बने हुए हैं। पहले केआरके ने भाईजान सलमान खान से सीधा पंगा ले लिया और उन्हें भला बुरा कहा। इसके बाद उन्होंने मीका सिंह को भी आड़े हाथ लिया। इतना सबकुछ होने के बाद केआरके ने अपना ट्विटर हैंडल भी लॉक कर लिया। अब उनके ट्वीट वही लोग देख सकते हैं, जो उन्हें फॉलो करते हैं। अब केआरके को लेकर नई खबर ये है कि उनके घर में चोरी हुई है, जिसका सीसीटीवी फुटेज खुद केआरके ने ट्वीट कर शेयर किया है।
वीडियो: केआरके के घर पर हुई चोरी, बोले- मैं डरने वाला नहीं हूं उन्हें मेरा घर तोड़ने दो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से केआरके ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'वर्सोवा पुलिस ने मुझसे सीसीटीवी की फुटेज ले ली। इसमें वो शख्स दिख रहा है, जिसने मेरा घर लूटने की कोशिश की।' एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'वो गुंडा मुझे डराना चाहता है लेकिन मैं किसी कीमत पर डरने वाला नहीं हूं। उन्हें मेरा घर तोड़ने दो।' उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी सीसीटीवी फुटेज शेयर किया।
बात यही खत्म नहीं हुई केआरके ने अगले ट्वीट में कंपनी गोदरेज को टैग करते हुए लिखा, 'आपकी अलमारी तोड़ी जा सकती है। मतलब आप लोगों को बेवकूफ बनाते हैं, अगर एक साधारण सा चोर उसे आसानी से तोड़ सकता है तो।'
बता दें, फिल्म 'राधे- योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' के रिव्यू को लेकर केआरके और सलमान खान के बीच विवाद शुरू हुआ था। सलमान खान से पंगा लेते हुए केआरके ने उन्हें काफी भला बुरा कहा था। जब सलमान खान की ओर से उन पर मानहानि का मुकदमा किया गया तो केआरके का कहना था कि उन्होंने फिल्म 'राधे' की खराब समीक्षा की इसलिए ऐसा हुआ है। पहले भी कई बार केआरके उनकी फिल्मों का निगेटिव रिव्यू कर चुके हैं।