अभिनेता, निर्माता और सेल्फ फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान उर्फ केआरके हमेशा ही अपने विवादास्पद ट्वीट्स को लेकर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। वही बॉलीवुड की फिल्मों की तो खूब आलोचना करते ही हैं इसके अलावा वह स्टार्स पर भी तंज कसते नजर आते हैं। हालांकि कई बार वह अपने बयानों के चक्कर में वह ट्रोल होने के साथ ही मुसीबत में भी फंस जाते हैं। हाल ही में मुंबई पुलिस ने साल 2020 में केआरके के विवादास्पद ट्वीट्स की वजह से उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, केआरके को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इसके बाद उन्होंने जमानत के लिए भी अर्जी दी। रिपोर्ट के मुताबिक, केआरके की जमानत पर 2 सितंबर को सुनवाई होनी थी लेकिन बताया गया कि जज के छुट्टी पर होने की वजह से सुनवाई को सोमवार तक टाल दिया गया है। केआरके के गिरफ्तार होने की खबर तेजी से ट्रेंड कर रही है,, जिसके बाद यूजर्स ने एक के बाद एक मजेदार ट्वीट करना शुरू कर दिया।
KRK: सोमवार तक जेल में ही रहेंगे केआरके, लोग बोले- करण जौहर ने पूरा इंतजाम कर रखा है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केआरके को हिरासत में लिए जाने के बाद ये खबर सामने आई कि अभी उन्हों सोमवार तक जेल में रहना पड़ सकता है, जिसके बाद से यूजर्स लगातार अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। जहां कई लोगों को सोशल मीडिया पर मीम्स बनाते देखा जा सकता है तो वहीं कई यूजर्स केआरके के समर्थन में भी नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- मुझे लगता है कि धर्मा मूवीज और करण जौहर प्रार्थना कर रहे होंके कि ब्रह्मास्त्र की रिलीज के बाद तक केआरके जेल में रहें।
ब्रह्मास्त्र के रिलीज होने में कुछ ही समय बाकी है और ऐसे में केआरके को हिरासत में लिए जाने के बाद सोशल मीडिया पर लोग करण जौहर को इसका जिम्मेदार ठहराते नजर आ रहे हैं और निर्माता के साथ ही धर्मा प्रोडक्शन पर भी खूब मीम बना रहे हैं।