{"_id":"631242a2f8f07405b25ebc88","slug":"sita-ramam-hindi-box-office-collection-day-1-mrunal-thakur-dulquer-salmaan-film-did-well-on-opening-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sita Ramam Hindi Collection Day 1: मृणाल और दुलकर सलमान की ‘सीता रामम’ की धीमी शुरुआत, पहले दिन की इतनी कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sita Ramam Hindi Collection Day 1: मृणाल और दुलकर सलमान की ‘सीता रामम’ की धीमी शुरुआत, पहले दिन की इतनी कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सीता रामम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मृणाल ठाकुर और दुलकर सलमान की फिल्म 'सीता रामम' साउथ में धमाल मचाने के बाद अब हिंदी में भी रिलीज हो चुकी है। 'सीता रामम' को तमिल, तेलुगू और मलयालम में मिले अच्छे रिस्पांस के बाद हिंदी में 2 सितंबर को रिलीज किया गया है। हनु राघवपुडी द्वारा निर्देशित इस फिल्म से हिंदी बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचाने की उम्मीद की जा रही है। वहीं, अब फिल्म की पहले दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं।
2 of 4
सीता रामम
- फोटो : insta
5 अगस्त को तमिल, तेलुगू और मलयालम में रिलीज हुई इस फिल्म से मृणाल ठाकुर ने तेलुगू सिनेमा में अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म में मृणाल और दुलकर सलमान के अलावा रश्मिका मंदाना भी नजर आई हैं। फिल्म की कहानी 1964 में स्थापित सीता रामम यानी मृणाल ठाकुर और दुलकर सलमान की प्रेम कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म में सलमान एक सैनिक के किरदार में नजर आ रहे हैं, तो मृणाल उनकी प्रेमिका हैं। वहीं, रश्मिका ने आफरीन का किरदार निभाया है।
3 of 4
सीता रामम
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सीता रामम को 30 करोड़ की लागत से बनाया गया था और यह बॉक्स ऑफिस पर अपना बजट पहले ही निकालने में सफल रही है। वहीं, अब फिल्म हिंदी में रिलीज की गई है, तो इसके कलेक्शन में और भी इजाफा होगा। शुक्रवार को आए शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने पहले दिन करीब 70 लाख रुपये कमाने में सफल हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सीता रामम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं, बात करें साउथ बॉक्स ऑफिस की तो ओपनिंग डे पर फिल्म ने तमिल में 15 लाख रुपये, मलयालम में तीन लाख और तेलुगू में 2.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, अभी तक फिल्म 53.63 करोड़ रुपये कमाने में सफल हो चुकी है। ऐसे में ओपनिंग डे पर हिंदी भाषा का कलेक्शन देखा जाए, तो 'सीता रामम' ने तमिल और मलयालम से अच्छी शुरुआत रही है। लेकिन ओवरऑल कलेक्शन में इसकी शुरुआत धीमी रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।