{"_id":"60b6f58b8ebc3e14c3238abd","slug":"krk-drags-shah-rukh-khan-in-fight-with-salman-khan-says-chor-ki-daadhi-main-tinka","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्विटर वॉर: सलमान के साथ झगड़े के बीच केआरके ने घसीटा शाहरुख का नाम, बोले- चोर की दाढ़ी में तिनका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ट्विटर वॉर: सलमान के साथ झगड़े के बीच केआरके ने घसीटा शाहरुख का नाम, बोले- चोर की दाढ़ी में तिनका
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Wed, 02 Jun 2021 08:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख-सलमान और केआरके
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछले कई दिनों से केआरके चर्चा में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर लगातार ट्वीट करते हुए वो एक्टर्स पर निशाना साध रहे हैं। सुपरस्टार सलमान खान से केआरके ने सीधा पंगा लिया था और उन्हें काफी भला बुरा भी कहा था। सलमान खान ने केआरके पर मानहानि का दावा ठोक दिया था। इसके बाद भी कमाल राशिद चुप नहीं हुए और उन्होंने सलमान खान को लेकर काफी कुछ कह दिया। केआरके का कहना था कि मानहानि का दावा इसलिए किया गया है क्योंकि उन्होंने फिल्म 'राधे' को लेकर खराब समीक्षा दी। सलमान के समर्थन में उतरें सिंगर मीका सिंह को भी केआरके ने खरी खोटी सुना दी थी और उन्हें नाक से गाना गाने वाला सिंगर कह डाला था। इतना सब करने के बाद भी ये बात यही खत्म नहीं हुई और अब केआरके ने सुपरस्टार शाहरुख खान का नाम भी इस मामले में घसीट लिया है।
शाहरुख का नाम लेकर कही कई बातें
हाल ही में किए ट्वीट में केआरके ने शाहरुख खान को टैग करते हुए लिखा, 'मान लीजिए, मैंने कहा कि शाहरुख खान फ्रॉड हैं और वे चैरिटी नहीं कर रहे हैं, बल्कि लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। वे बुड्ढे दिखते हैं। वे खराब आदमी है। वे मेरे इस फर्जी बयान से परेशान क्यों होंगे, जबकि कोई मेरी सुनता ही नहीं या मुझपर भरोसा ही नहीं करता।'
2 of 5
कमाल राशिद खान
केआरके ने आगे लिखा, 'इसलिए अगर शाहरुख प्रभावित होते हैं और मेरे खिलाफ केस करते हैं, मतलब तीन बातें सही हैं। 1) लोग मेरी सुनते हैं और मुझपर भरोसा करते हैं। 2) शाहरुख खान वाकई कुछ गलत कर रहे हैं, इसलिए चोर की दाढ़ी में तिनका। 3) वे 24 घंटे मेरे बारे में सोच रहे हैं। यह सिर्फ एक उदाहरण है। मैं शाहरुख के बारे में बात नहीं कर रहा हूं।' एक यूजर ने केआरके की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि ठीक वैसे ही, जैसे कोई उन्हें गाली देता है तो वे डिस्टर्ब हो जाते हैं और उसे ब्लॉक कर देते हैं। इस पर उन्होंने लिखा, 'अच्छा है कि तुमने यह कहा कि कोई मुझे गाली दे तो। और मैं कभी किसी को गाली नहीं देता। अगर आपमें होशियारी है तो आपको गाली देने की जरूरत है। आपके शब्द ही तलवार की तरह काम करेंगे।'
3 of 5
कमाल राशिद खान
बता दें, केआरके के अनुसार ये मामला राधे की निगेटिव समीक्षा करने के बाद शुरू हुआ है और इसी वजह से सलमान ने उनपर मानहानि का दावा किया है। जबकि सलमान खान की लीगल टीम ने बयान जारी करते हुए स्पष्ट किया था कि यह केस इसलिए किया है, क्योंकि उन्होंने सलमान को बदनाम करने के उन्हें भ्रष्ट बताया है और उनकी संस्था बीइंग ह्यूमन पर धोखाधड़ी और पैसों की हेरफेर का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मीका सिंह और केआरके
- फोटो : Twitter
सलमान खान का पक्ष लेते हुए मीका सिंह ने कहा था, 'मैं हैरान हूं कि सलमान भाई ने उसके खिलाफ केस करने में इतना वक्त क्यों लगाया। उस जैसे गधे को जितना जल्दी हो सके, सबक सिखाना चाहिए। वह हमेशा व्यक्तिगत टिप्पणी करता है, जो कि गलत है।'
विज्ञापन
5 of 5
केआरके के ट्विटर अकाउंट का स्क्रीनशॉट
- फोटो : Twitter
सलमान खान और मीका सिंह से बहसबाजी होने के बाद केआरके ने अपना ट्विटर अकाउंट लॉक कर लिया है। अब उनके ट्वीट सिर्फ वही लोग देख सकते हैं जो उन्हें फॉलो करते है। फिलहाल, अब इस मामले में केआरके ने शाहरुख खान का नाम भी ले लिया है। कहा जा रहा है कि इसे लेकर शाहरुख भी उनपर कोई एक्शन ले सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।