सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: सलमान के बाद केआरके ने विद्या बालन से लिया पंगा, 'शेरनी' को बताया 'छोटी फिल्म'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sun, 20 Jun 2021 12:22 PM IST
सार

अमेजन प्राइम वीडियो पर विद्या बालन की फिल्म शेरनी रिलीज हो चुकी है। फिल्म की चर्चा भी जोरों से हो रही है। वहीं सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

विज्ञापन
KRK reveals why he hasn't reviewed Vidya Balan's Sherni: 'I don’t watch such small films'
केआरके-विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया

अमेजन प्राइम वीडियो पर विद्या बालन की फिल्म शेरनी रिलीज हो चुकी है। फिल्म की चर्चा भी जोरों से हो रही है। वहीं सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं, अभिनेता और फिल्म समीक्षक कमाल राशिद खान अपने बयानों के लिए जाने जाते हैं। बीते कई दिनों बड़बोलेपन के लिए मशहूर केआरके काफी दिनों से सुर्खियों में छाए हुए हैं। अभिनेता सलमान खान, मीका सिंह के बाद अब केआरके ने अभिनेत्री विद्या बालन से पंगा लिया है। केआरके ने विद्या की फिल्म शेरनी को बेकार बताया है।



केआरके ने ट्वीट कर विद्या बालन की फिल्म शेरनी को छोटी फिल्म बताया है। इसके साथ ही केआरके ने फिल्म का मजाक उड़ाया है। उन्होंने लिखा, 'कई लोग मुझसे फिल्म शेरनी की समीक्षा करने के लिए कह रहे हैं। कृपया ध्यान दें, मैं ऐसी छोटी फिल्में नहीं देखता हूं और न ही उनकी समीक्षा करता हूं और न ही उनके बारे में बात करता हूं। क्योंकि मैं #ThebrandKRK दुनिया में नंबर एक क्रिटिक हूं'

Trending Videos
KRK reveals why he hasn't reviewed Vidya Balan's Sherni: 'I don’t watch such small films'
शेरनी - फोटो : सोशल मीडिया

केआरके के इस कमेंट से विद्या बालन के फैंस काफी नाराज हो गए। इसके बाद उन्होंने केआरके को खूब लताड़ लगाई। एक यूजर ने लिखा, 'प्राइम वीडियो सब्सक्रिप्शन नहीं होगा भाई इसके पास इसे कोई टेलीग्राम का लिंक दे भिखारी को।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'एक समीक्षक के रूप में आपको हर फिल्म की समीक्षा करनी चाहिए। एक समीक्षक के लिए कोई भी फिल्म छोटी या बड़ी नहीं होती है, लेकिन हमें पता है कि आप अपने साथ एक निर्धारित एजेंडा रखते हैं। लोग हंसते हैं आप पर सर।'

विज्ञापन
विज्ञापन
KRK reveals why he hasn't reviewed Vidya Balan's Sherni: 'I don’t watch such small films'
केआरके

गौरतलब है कि मीका और केआरके के बीच विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब सलमान द्वारा केआरके पर मानहानि का केस करने पर मीका ने दबंग खान का समर्थन दिया था। इस पर केआरके ने मीका को चिरकुट सिंगर बता दिया था। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था जो अभी तक थमा नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed